ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / क्या छत्तीसगढ़ में भी होगी शराबबंदी? अध्ययन करने पटना पहुंची अफसरों की टीम

क्या छत्तीसगढ़ में भी होगी शराबबंदी? अध्ययन करने पटना पहुंची अफसरों की टीम

09-Mar-2023 05:43 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में 2016 से शराबबंदी लागू है। बिहार में शराब पीना और बेचना सख्त मना है। ऐसा करने पर सजा का भी प्रावधान है। बिहार में शराबबंदी का अध्ययन करने के लिए छत्तीसगढ़ से अफसरों की टीम गुरुवार को पटना पहुंची है। छत्तीसगढ़ से पटना आए 17 सदस्यीय टीम बिहार का दौरा कर शराबबंदी कानून का अध्ययन करेगी।


टीम का नेतृत्व छत्तीसगढ़ मद्य निषेध विभाग के कमिश्नर कर रहे हैं। इस दौरान पूरी टीम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से भी मिलेगी। वही बिहार के अधिकारियों के साथ बैठक कर इस कानून का अध्ययन भी करेगी। जिसके बाद छत्तीसगढ़ सरकार को अपना रिपोर्ट सौपेंगी।


इस रिपोर्ट के बाद ही सरकार छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर कोई निर्णय लेगी। दरअसल छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने विधानसभा में शराब को लेकर कहा था कि शराब एक सामाजिक बुराई है जिसे खत्म करना है। यह किसी एक पार्टी की बात नहीं है। राज्य के सभी दलों को शराबबंदी को लेकर पार्टी से ऊपर सोचना चाहिए। 


बिहार में लागू शराबबंदी का अध्ययन करने के लिए छत्तीसगढ से आज 17 सदस्यीय टीम पटना पहुंची हैं। शराबबंदी कानून का अध्ययन करने के बाद सभी 12 मार्च को मिजोरम के लिए रवाना होंगे। मिजोरम के बाद सीधे छत्तीसगढ़ लौटेंगे जिसके बाद रिपोर्ट सरकार के समक्ष पेश की जाएगी। जिसके बाद सामने आए निष्कर्षों की समीक्षा की जाएगी। समीक्षा के बाद ही किसी तरह का फैसला लिया जाएगा।