Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट
05-Nov-2020 05:22 PM
By Ranjan Singh
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस ऐलान के साथ ही कि यह उनका आखिरी चुनाव है. राजनीतिक गलियारे से लगातार प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है. कभी नीतीश कुमार के सहयोगी रहे उपेंद्र कुशवाहा ने अब उनका आशीर्वाद मांगा है. आरएलएसपी प्रमुख ने कहा है कि नीतीश कुमार बड़े भाई हैं और उनकी उम्र हो चुकी है. लिहाजा छोटे भाई को आशीर्वाद देकर नीतीश कुमार को आराम करना चाहिए.
उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि नीतीश कुमार ने अगर अपने चुनाव को आखिरी बताया है, तो वह सच्चाई बयां कर रहे हैं. कुशवाहा ने कहा है कि अब नीतीश कुमार उम्र के इस पड़ाव में खड़े हैं, उन्हें छोटे भाई को आशीर्वाद देना चाहिए. यह पूछे जाने पर कि बिहार में किसकी सरकार बनेगी कुशवाहा ने कहा कि सबको 10 तारीख का इंतजार करना चाहिए.
आरएलएसपी और बीएसपी के साथ ओवैसी के गठबंधन को कितनी सीटें मिलेंगी, यह पूछे जाने पर कुशवाहा ने कहा कि हमें इतनी सीटें मिलेंगी जितनी उम्मीद मीडिया को नहीं है. आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अंतिम जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा ऐलान कर दिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात का खुलासा किया कि मौजूदा चुनाव उनका आखिरी चुनाव है. नीतीश कुमार ने धमदाहा विधानसभा में आखिरी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह मेरा आखिरी चुनाव है.