पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
26-Jul-2021 08:35 PM
SAMASTIPUR: कुख्यात शूटर राकेश यादव पुलिस वैन से कूदकर हथकड़ी समेत फरार हो गया है। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाने की पुलिस की हिरासत से हथकड़ी के साथ फरार हुए राकेश यादव की तलाश में दरभंगा के अलावे समस्तीपुर, बेगूसराय और खगड़िया पुलिस जुटी हुई है।
समस्तीपुर के सिंघिया थाना क्षेत्र में सीएसपी कर्मी की हत्या व लूट मामले में राकेश यादव को कुशेश्वरस्थान पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के लिए चलाये गए अभियान में समस्तीपुर पुलिस भी शामिल थी। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर उसका हथियार बरामद करने व उसके एक सहयोगी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बीती रात उसे कुशेश्वरस्थान के ही चिगरी गांव लेकर जा रही थी। तभी उसी दौरान राजघाट चौक पर वह पुलिस की गाड़ी से कूद कर हथकड़ी समेत फरार हो गया।
समस्तीपुर एसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी दरभंगा पुलिस की हिरासत से भागा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए समस्तीपुर पुलिस ने इनपुट दिया था। बताया जाता है कि लूट व हत्या के अलावा दर्जनों आपराधिक मामले में दरभंगा के अलावा समस्तीपुर, बेगूसराय और खगड़िया पुलिस को उसकी तलाश थी। राकेश यादव पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी कामयाबी मान रही थी। उसके फरार होने की खबर के बाद कई जिलों की पुलिस उसकी तलाश में जुट गयी है।