ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...

Home / news / कुख्यात रवि गोप की रिहाई के मामले में लीपापोती जारी, जांच रिपोर्ट में...

कुख्यात रवि गोप की रिहाई के मामले में लीपापोती जारी, जांच रिपोर्ट में पेंच.. अब जेलर से पूछताछ होगी

15-Dec-2020 08:10 AM

PATNA : गिरफ्तारी के बाद कुख्यात रवि गोप के बेल पर छूट जाने के मामले में जांच रिपोर्ट में पेंच फंस गया है। रवि गोप के मामले में जांच का जिम्मा पटना के सिटी एसपी वेस्ट को दिया गया था और सोमवार को उन्होंने अपनी रिपोर्ट सौंप दी। लेकिन पटना पुलिस की तरफ से यह रिपोर्ट गृह विभाग को अब तक नहीं भेजी जा सकी है। अब पटना पुलिस से जिला प्रशासन के माध्यम से फुलवारीशरीफ जेल के जेलर से पूछताछ करने की तैयारी में है। पटना पुलिस का रवैया देखकर लग रहा है कि कहीं न कहीं इस मामले में लीपापोती का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। भले ही पटना पुलिस के वरीय अधिकारी रवि गोप के मामले में गंभीरता दिखा रहे हों लेकिन कुख्यात के बेल पर निकल जाने के मामले में पुलिस अपने ही जिम्मेदार अधिकारियों को लेकर नरम दिख रही। 


सूत्रों की माने तो सिटी एसपी वेस्ट ने जो जांच रिपोर्ट दी है उसमें किसी भी पुलिस से अधिकारी पर कार्यवाई को लेकर कोई अनुशंसा नहीं की गई है, यानी यह बात बिल्कुल तय है कि रवि गोप मामले में लीपापोती कर दी गई है. पटना पुलिस का रवैया बेहद ढोल बोल रहा है और अब इस मामले को और लंबा खींचने के लिए इसमें नया पेंच फसाया गया है. पटना पुलिस जिला प्रशासन के माध्यम से जेलर से पूछताछ करने वाली है. पटना के सीनियर एसपी उपेंद्र शर्मा पहले ही कह चुके हैं कि 9 दिसंबर को कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट ले लिया जाएगा. यह बात जेलर को बताई गई थी और कहा गया था कि 11 बजे तक रवि गोप को जेल से ना छोड़े. फिर भी उसे सुबह 8 बजे छोड़ दिया गया. पटना पुलिस इस मामले में अपनी गिरेबान की बजाय जेल प्रशासन का दाग दिखाने की कोशिश कर रही है.


जेल अधीक्षक सत्येंद्र कुमार पहले ही कह चुके हैं कि जेल मैनुअल के हिसाब से रवि को जेल से छोड़ा गया था. जेल मैनुअल कहता है कि किसी भी कोर्ट से अगर बंदी की रिलीजिंग आर्डर आ जाए तो उसे छोड़ देना है और अगर हमसे यह पूछा जाए कि कोर्ट के ऑर्डर के बाद बंदी को क्यों नहीं छोड़ा गया तो हम क्या जवाब देते. जेल कोर्ट के आदेश पर चलता है. इस पूरे मामले में जेल प्रशासन का हवाला देते हुए प्रशासन के ठीकरा उनके ऊपर फोड़ना चाहता है.  पटना पुलिस यह मानने को तैयार नहीं है कि उसकी नाकामियों की वजह से रवि को अरेस्टिंग के बाद बेल पर निकलने में कामयाब रहा और फिर नेपाल भागने में.