देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा
15-May-2020 09:00 AM
By SUSHIL KUMAR
NAVGACHIA : नवगछिया में पुलिस को चकमा देकर शातिर टुन्ना सिंह फरार हो गया । गुप्त सूचना पर टुन्ना सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को उसके घर से भारी मात्रा में हथियार मिले हैं। पुलिस ने टुन्ना की तालाश तेज कर दी है।
नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव निवासी शातिर अपराधी टुन्ना सिंह के घर पर हुई पुलिस छापेमारी में तीन पिस्तौल और तरह चक्र जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। जबकि टुन्ना सिंह मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पुलिस के आने की भनक टुन्ना को पहले ही लग गयी और वह अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टुन्ना सिंह अपने घर पर है और गांव में ही किसी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग कर रहा है।
नवगछिया एसपी निधि रानी के निर्देश पर नवगछिया के थानाध्यक्ष राजकपूर कुशवाहा के नेतृत्व में टुन्ना की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी की गयी। टुन्ना तो समय रहते भाग गया लेकिन पुलिस ने जब टुन्ना के कमरे की तलाशी ली तो तीन देसी पिस्तौल और 13 चक्र जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। टुन्ना की गिरफ्तारी के लिये पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
इधर सूत्रों ने बताया कि दो फाड़ हो चुके आपराधिक गिरोहों के बीच अदावत चरम पर है और टुन्ना अपने दुश्मनों के निशाने पर भी है। बात दें कि टुन्ना का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वह हत्या समेत जघन्य मामलों में आरोपी रहा है।