पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...
05-May-2020 06:13 AM
PATNA : प्रवासी बिहारियों के पहुंचने का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। राजस्थान के कोटा से स्टूडेंट्स को लेकर स्पेशल ट्रेन आज पहुंचेगी। दोपहर बाद इस ट्रेन के दानापुर पहुंचने की उम्मीद है जिसे लेकर जिला प्रशासन ने अपने स्तर से सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। पटना जिला प्रशासन की तरफ से कोटा से आने वाले छात्रों की स्क्रीनिंग दानापुर स्टेशन पर ही की जाएगी। इसके बाद छात्रों को उनके संबंधित थाना क्षेत्र में भेज दिया जाएगा। सरकार की तरफ से इन्हें भेजने की व्यवस्था की गई है।
पटना के डीएम कुमार रवि ने कहा है कि अगर कोई अभिभावक अपने बच्चों को निजी वाहन से ले जाना चाहते हैं तो वह अपने इलाके के संबंधित थानाध्यक्ष से संपर्क कर सकते हैं। जिनके पास निजी वाहन की सुविधा नहीं है उन्हें संबंधित थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी पर घर तक पहुंचाया जाएगा। सरकार ने छात्रों के लिए होम क्वारन्टीन की सुविधा दी है। इसके लिए उन्हें एक डिक्लेरेशन फॉर्म भरना होगा। कोटा से आने वाले छात्रों को होम क्वारन्टीन के नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा।
पंजाब और हरियाणा से आज बिहारी मजदूरों को लेकर ट्रेन खुलने की संभावना जताई गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने कहा है कि मंगलवार को पंजाब और हरियाणा से बिहार के लिए ट्रेन खुलने की संभावना है। राज्य में आज कुल 9 ट्रेनें पहुंचने वाली हैं। प्रवासियों को लेकर पहुंचने वाली इन ट्रेनों में कोटा के अलावे कर्नाटक और केरल से आ रही ट्रेनें भी शामिल हैं।