ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar news : बिहार में जिला जज का असामयिक निधन, 6 महीने में पहले हुई थी पोस्टिंग; जांच में लगी फॉरेंसिक टीम Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप Bihar News: घर से भागे प्रेमी युगल का वीडियो वायरल, लड़की ने परिजनों पर लगाए गंभीर आरोप बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी बिहार से बड़ी खबर: दिगम्बर धर्मशाला के कमरे से 4 जैन सैलानियों के शव बरामद, वारदात से इलाके में सनसनी Bihar Budget 2026-27 : बिहार में महिला सशक्तिकरण पर 48 हजार करोड़ से अधिक खर्च, जेंडर बजट पेश करने की तैयारी Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब Bihar Budget Session 2026: बिहार विधान परिषद में शिक्षकों के ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर हंगामा, शिक्षा मंत्री को देना पड़ा जवाब मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द मंत्री संतोष सुमन को पटना हाईकोर्ट से राहत: गंभीर आपराधिक मामले में दर्ज मुकदमा रद्द

कोसी नहर की प्रगति कार्य पर BJP विधायक संजय सरावगी ने सदन में सवाल उठाया, RJD ने भी दिया साथ

कोसी नहर की प्रगति कार्य पर BJP विधायक संजय सरावगी ने सदन में सवाल उठाया, RJD ने भी दिया साथ

23-Mar-2022 01:31 PM

PATNA : बिहार विधानसभा में बजट सत्र होली के बाद बुधवार से फिर से शुरू हुआ. प्रश्नकाल शुरू होते ही सबसे पहले भाजपा के विधायक संजय सरावगी ने जल संसाधन मंत्री संजय झा से सवाल किया कि पश्चमी कोशी नहर परियोजना और बागमती बाढ़ प्रबंधन योजना लंबे समय से चल रही है, यह कब तक पूरा होगा. बीजेपी विधायक को इस सवाल पर राजद विधायक का भी साथ मिल गया. 


बीजेपी विधायक के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री संजय झा ने कहा कि सरकार पास इस योजना के लिए पूरा बजट है. उन्होंने कहा कि सारा काम 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा. वहीं बागमती बाढ़ प्रबंधन योजना के सात फेज में से छठा फेज का काम चल रहा है. जल्द ही अगला फेज शुरू हो जाएगा.


बीजेपी विधायक ने दरभंगा शहर को जाम से मुक्त करने के लिए रेलवे ओवर कंगवा गुमटी 28 के निर्माण कराने का सवाल उठाया जिस पर पथ निर्माण विभाग के मंत्री ने जवाब  दिया कि रेलवे के साथ काम किया जा रहा है. अभी कई प्रोसेस बाकी है, जैसे ही रेलवे से मंजूरी मिल जाएगी पुल बन जाएगा. मंत्री के जवाब पर राजद विधायक ललित यादव भी खड़े हो गए और बोले की 6 ओवर ब्रिज का मामला है, उस के लिए एक समय निर्धारित कर दीजिये.


बीजेपी विधायक सरकार से समय की मांग करते रहे और राजद विधायक का भी साथ मिल रहा था. इस बीच अध्यक्ष ने दूसरे सदस्य को सवाल पूछने के लिए निर्देश दिया. इस बीच ललित यादव खड़े होकर अपनी मांग कर रहे थे. जिसपर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि  यह प्रशन काल चल रहा है राजनीति काल नहीं.