दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
21-Nov-2019 08:48 AM
KOLKATA: क्या आपने कभी आसमान से पैसों की बारिश देखी है? क्या आपने कभी नोटों को बरसते देखा है? अगर नहीं तो ये ख़बर पढ़िये. जी हां कोलकाता में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब आसमान से अचानक पैसों की बारिश होने लगी, जिसे देखकर लोग ठहर गयें, और पैसे बटोरने लगे.
ये पूरा मामला कोलकाता का है जहां कॉमर्शियल बिल्डिंग से बुधवार दोपहर को अचानक नोटों की बारिश होने लगी. यह घटना मध्य कोलकाता के 27 नंबर बैंटिंक स्ट्रीट में हुई. दरअसल कोलकाता के एक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट करने वाली कंपनी में इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी. रेड की ख़बर जैसे ही कंपनी के मालिकों को लगी उन्होंने छठे फ्लोर से अवैध तरीके से कमाए नोटों को फेंकना शुरू कर दिया.
गिराए गए नोटों में अधिकतर 500 और 2,000 के नोट शामिल थे. 100 रुपये के नोट भी उड़-उड़कर गली में गिर रहे थे. रेड पड़ने के बाद नोटों को झाडू से खिड़की से बाहर फेंका जा रहा था. जब वहां से गुजर रहे लोगों की नजर इसपर पड़ी तब वो दंग रह गये और शोर मचाने लगे. वहीं नोटों की बारिश देखकर इमारत के अंदर तैनात सुरक्षागार्ड और कुछ कर्मचारी नोटों को बटोरने लगे. वहीं कुछ लोग नोट गिरता देखकर उसे लूट कर ले गये. मामले की ख़बर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की भीड़ को वहां से हटाया.