ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़

Home / news / कोहरे ने लगाई उड़ान पर लगाम, पटना से कई फ्लाइट रिशिड्यूल

कोहरे ने लगाई उड़ान पर लगाम, पटना से कई फ्लाइट रिशिड्यूल

21-Dec-2020 05:01 PM

PATNA : राजधानी पटना में सुबह से छाए घने कोहरे ने आज पटना से उड़ान पर ब्रेक लगा दी. कोहरे की वजह से विजिबिलिटी इतनी कम रही कि कई फ्लाइट रीशेड्यूल करनी पड़ी. पटना एयरपोर्ट पर यात्री घंटों अपने विमान का इंतजार करते रहे. जब तक पटना में मौसम साफ नहीं हुआ तब तक ना तो कोई फ्लाइट लैंड कर पाई और ना ही टेक ऑफ.


पटना समेत पूरा बिहार भयानक शीतलहर की चपेट में है, लेकिन सोमवार की सुबह कोहरा घना रहा. पटना एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 100 मीटर के आसपास आ गई, जिसकी वजह से फ्लाइट लैंडिंग और टेक ऑफ में परेशानी हुई. पटना से कोलकाता जाने वाली गो एयर की फ्लाइट को खराब मौसम के कारण रीशेड्यूल करना पड़ा. जबकि पटना से अहमदाबाद जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट को 3 घंटे की देरी से टेकऑफ की इजाजत मिल पाई. पटना से दिल्ली जाने वाली स्पाइसजेट भी 3 घंटे देरी से उड़ी. हालांकि स्पाइसजेट के लिए दिल्ली की दूसरी फ्लाइट 15 मिनट शेड्यूल करनी पड़ी.


इसी तरह मुंबई के लिए इंडिगो की फ्लाइट 24 मिनट देरी से, गो एयर की बेंगलुरु की फ्लाइट 20 मिनट की देरी से, गुवाहाटी से पटना आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट 19 मिनट की देरी से पहुंची और बेंगलुरु से आने वाली गो एयर की फ्लाइट भी 19 मिनट देर से लैंड कर पाई.