ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल

Home / news / केके पाठक ने मचाया वैशाली जिले में हड़कंप: एक हेडमास्टर निलंबित, कई शिक्षकों...

केके पाठक ने मचाया वैशाली जिले में हड़कंप: एक हेडमास्टर निलंबित, कई शिक्षकों का वेतन रोका गया, 6 स्कूलों का किया निरीक्षण

11-Aug-2023 08:14 PM

By Vikramjeet

HAJIPUR: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने आज वैशाली जिले में हड़कंप मचा दिया. आज सुबह केके पाठक वैशाली पहुंच गये. जिला शिक्षा पदाधिकारी को तलब किया और निकल गये स्कूलों का निरीक्षण करने. पाठक ने 6 स्कूलों का निरीक्षण किया. इसके बाद एक हेडमास्टर को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया, वहीं कई शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है. 


हाजीपुर पहुंचे के के पाठक ने आज वैशाली जिले के हाजीपुर और राजापाकर प्रखंड के कुल 6 विद्यालयों का निरीक्षण किय. केके पाठक सबसे पहले शुभई मध्य विद्यालय पहुंचे. वहां एक क्लासरूम को बंद रखा गया था. सरकार ने स्कूल के बच्चों के खेलकूद के लिए कई सामान भेजे थे. वे सब रूम में बंद थे. उन्हें कभी बच्चों को दिया ही नहीं गया. स्कूल का रजिस्टर में भी कई गड़बड़ी पकड़ी गयी. केके पाठक की आने की जानकारी मिलते ही ग्रामीण भी वहां जुट गये. उन्होंने हेडमास्टर और दूसरे शिक्षकों की पोल खोलना शुरू कर दिया. इसके बाद नाराज केके पाठक ने स्कूल के हेडमास्टर को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का निर्देश दिया. उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू करने का आदेश दिया गया.


5 शिक्षक लेकिन बच्चे सिर्फ 80

केके पाठक ने प्राथमिक विद्यालय रजौली का निरीक्षण किया तो वहां की स्थिति भी खराब मिली. इस स्कूल में 5 शिक्षक पदस्थापित हैं लेकिन सिर्फ 80 बच्चों का एडमिशन की जानकारी मिली. 80 में से भी ज्यादातर बच्चे स्कूल से गायब थे. केके पाठक ने स्कूल के सारे शिक्षकों का वेतन बंद करने का निर्देश दिया. उन्होंने शिक्षकों को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बच्चों के नामांकन और उपस्थिति में सुधार नहीं हुआ तो वहां के सारे शिक्षकों का ट्रांसफर कर दिया जायेगा. 


केके पाठक ने सारे स्कूलों को कहा कि वे कम से कम 75 प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करायें. जिस स्कूल में बच्चों की उपस्थिति कम होगी, उसके हेडमास्टर और शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होगी. उन्होंने स्कूलों के शौचालय के साथ साथ पूरे कैंपस को साफ रखने का खास निर्देश दिया.


news image


news image


news image