बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती
01-Jun-2020 07:12 PM
DELHI : केन्द्रीय कैबिनेट की बैठक में किसानों के लिए मोदी सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरे होने के बाद हुई पहली कैबिनेट की बैठक में सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए 14 फसलों के लिए 50 से 83 फीसदी तक ज्यादा कीमत देने का फैसला लिया है। सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य(MSP) में बढ़ोतरी की है।
किसानों के लिए सरकार ने बड़ा एलान करते हुए फसलों के MSP में बढ़ोतरी की है। मक्का के समर्थन मूल्य में 53 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। तुअर और मूंग दाल में 58 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है।
केंद्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र तोमर ने कैबिनेट की बैठक के बाद बताया कि 14 फसलों पर किसानों को 50 से 83 फीसदी तक ज्यादा समर्थन मूल्य दिया जाएगा।उन्होनें बताया कि ब्याज छूट योजना के तहत 31अगस्त तक जो किसान अपना कर्ज चुकाएगा उसको 4 फीसदी ब्याज पर ही कर्जा मिलेगा।
वहीं कैबिनेट की बैठक में MSME सेक्टर की हालत दुरुस्त करने के लिए 20 हजार करोड़ लोन के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि देश में 6 करोड़ MSME हैं। MSME से देश में 11 करोड़ से ज्यादा नौकरी मिली है। 25 लाख MSME के पुर्नगठन की उम्मीद है।