BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
21-May-2021 10:10 AM
By SUSHIL KUMAR
BHAGALPUR: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद है। यही कारण है कि अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर के नवगछिया का है जहां अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

घटना नवगछिया के इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के केलाबाड़ी गांव की है। जहां 50 वर्षीय किसान राजेंद्र भगत की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जाता है कि मृतक की बेटी की शादी 21 मई को होनी थी जिसके लिए किसान ने अपनी जमीन बेच दी थी। जिसने जमीन खरीदी उसके पास चार लाख रुपये बकाया था। जिसे देने के लिए जमीन खरीददार ने उसे बुलाया था। चार लाख रुपये लेने किसान घर से निकला था लेकिन तभी रास्ते में ही अपराधियों ने सीने में गोली मार दी। गोली लगने से घायल किसान को मायागंज अस्पताल में एडमिट कराया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी।

परिजनों का कहना है कि जमीन के खरीददार ने राजेंद्र भगत को चार लाख रुपये दिए या नहीं यह अब तक पता नहीं चल सका है। परिजनों ने यह भी बताया कि गांव के ही कारे मंडल, प्रकाश मंडल और शशिन्द्र मंडल से राजेंद्र का जमीन विवाद चल रहा था। तीनों ने कई बार राजेंद्र भगत को धमकी दी थी। घटना के बाद मृतक की बेटी किरण की शादी टल गयी है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस घटना से गांव के लोग भी सकते में हैं। वही घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची इस्माइलपुर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के हरेक बिन्दुओं की जांच कर रही है।
