सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी
20-Feb-2021 11:07 AM
By Pranay Raj
NALANDA : नालंदा में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला जिले के सरमेरा थाना इलाके के गोविंदपुर गांव की है.
जहां अपराधियों ने देर रात घर लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी और फायरिंग करते हुए फरार हो गए. मृतक की पहचान नंदलाल प्रसाद के 45 साल के बेटे मोहन सिंह के रुप में की गई है.
मृतक के पिता ने बताया कि मोहन मछली पालन करते थे. शुक्रवार की देर रात तालाब से घर लौट रहे थे, इसी बीच पहले से घात लगाए अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे मौके पर उनकी मौत हो गयी. फायरिंग की आवाज सुन परिजन और ग्रमीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक सभी अपराधी फायरिंग करते हुए फरार हो गए.
घटना की जानकारी मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेतक पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है.जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.