ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / किसानों के आंदोलन का 12वां दिन: SKM निकालेगा ट्रैक्टर मार्च, पुलिस ने संभाला...

किसानों के आंदोलन का 12वां दिन: SKM निकालेगा ट्रैक्टर मार्च, पुलिस ने संभाला मोर्चा

26-Feb-2024 08:53 AM

By First Bihar

DELHI: एमएसपी गारंटी सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली में किसानों के आंदोलन का आज 14वां दिन है। संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और अन्य किसान संगठन सोमवार को ट्रैक्टरों के सहारे एक बार फिर अपनी ताकत दिखाएंगे। जिसको देखते हुए दिल्ली की सभी सीमाओं और एनसीआर में सुरक्षा सख्त कर दी गई है।


संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) सोमवार को हाईवे पर सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक ट्रैक्टरों की कतार खड़ी करेगा। आंदोलन कर रहे किसान उत्तराखंड के भूरा खेड़ी चेकपोस्ट से लेकर दिल्ली से लगते गाजीपुर बॉर्डर तक हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि किसान ट्रैक्टरों के काफिले के साथ दिल्ली में नहीं घुसेंगे बल्कि शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे।


किसानों के ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए दिल्ली की सीमाओं पर अर्धसैनिक बलों की संख्या बढ़ा दी गई है। पूरी मुस्तैदी के साथ पुलिस के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। रिजर्व बटालियन को अलर्ट मोड पर रखा गया है। अगर किसान दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर जाते हैं तो उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने मुकम्मल तैयारी कर रखी है। पिकेट से लेकर बैरिकेड, कंटेनर, की व्यस्था कर सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।


भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का कहना है, ''दिल्ली हमसे दूर नहीं है और हमारे टैक्टर की जद में है, ट्रैक्टरों को दिल्ली जाने में ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। सरकार को किसानों की बात माननी ही पड़ेगी। आंदोलन के सिवाय कोई चारा नहीं है और आंदोलन बड़ा करना ही पड़ेगा, या तो सरकार मान जाए या बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहे।''