ब्रेकिंग न्यूज़

बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो गया में शतचंडी महायज्ञ की भव्य शुरुआत, छात्रों की सफलता और विश्व शांति के लिए प्रार्थना

Home / news / किस आधार पर आरोप लगा रहे अमित शाह, बोले नीतीश के मंत्री ......

किस आधार पर आरोप लगा रहे अमित शाह, बोले नीतीश के मंत्री ... हमारे पास मौजूद है जातीय गणना का आकड़ा, उनसे पास क्या ?

06-Nov-2023 12:59 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में जाती आधारित गणना का रिपोर्ट पेश कर दिया गया है। अब इस रिपोर्ट को लेकर कई तरह से सवाल उठाए जा रहे हैं। विपक्षी दलों के तरफ से इसमें एक जाति को अधिक महत्व देने की बात कही जा रही है। ऐसे में इसको लेकर अब बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने सरकार का पक्ष रखा है। मंत्री ने कहा है कि - इसमें कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं लेकिन हमारा ऐसा कोई मकसद नहीं। राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है और सभी दलों की सहमति से यह निर्णय लिया है। किसी राज्य की बात छोड़िए आज तक किसी देश में ऐसा नहीं हुआ है।  बिहार सरकार ने ऐसा  करके पूरे देश में एक मिसाल कायम किया है। 


इसके बाद उन्होंने कहा कि- 1931 के बाद कभी भी जाति आधारित गणना  नहीं हुआ और बिहार सरकार ने यह पूरा उठाया है। आज  सभी दलों के सहयोग से और सभी प्रकार के आंकड़े उपलब्ध हो गए हैं। अब कल इसे सदन पटल पर रखा भी जाएगा। इस गणना के संबंध पूरी विस्तृत रिपोर्ट यानी हर जात के अलग-अलग लोगों की संख्या के साथ उनकी सामाजिक और आर्थिक स्थिति के नतीजे विधानसभा  में और पूरे देश की  जनता में बताया जाएगा। 


वहीं, गृह मंत्री अमित शाह के तरफ से रिपोर्ट पर सवाल उठाए जाने के मामले में विजय चौधरी ने कहा कि- गृह मंत्री जैसे जिम्मेदार व्यक्ति बिना आंकड़े बिना कोई गणित समझे बिना जानें क्या-क्या कल बोल गए। मुजफ्फरपुर में आखिर किसी की संख्या घटा दी गई या बढ़ा दी गई है। बिना किसी के आंकड़े को जाने ऐसे बेबुनियाद  बात नहीं बोलना चाहीए। 


उधर, अमित शाह के तरफ से एक समुदाय और जाती की संख्या बढाए जाने के आरोप को लेकर मंत्री ने कहा कि- मुख्यमंत्री हमेशा बोलते थे कि हम हर जात के गरीबों को पहचान करेंगे। आज वही हुआ है। अमित शाह ने कहा कि- वो कहां से बोल रहे हैं। कौन सा आंकड़ा देखकर बोले हैं। उनसे जरा पूछ लीजिए कि आपको कैसे पता चला कि आंकड़ा बड़ा है या घाटा है। हम लोग तो उनको कहते रहे है कि आप भी जनगणना करा दीजिए। 

पटना से इंद्रजीत कुमार  की रिपोर्ट