Bihar News: इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार थाने होते हुए मंदिर तक पहुंचा, बिहार में ‘पकड़ौआ विवाह’ को लेकर बवाल Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: नेपाल के रास्ते बिहार पहुंच रहे पाकिस्तान में छपे जाली भारतीय नोट, STF ने बड़े नेटवर्क का किया खुलासा Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Crime News: बिहार में महज 65 दिन में टूट गया सात जन्मों का बंधन, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी Bihar Bhumi: एक जमीन पर दो खतियान का खेल खत्म, सरकार ने सभी समाहर्ताओं से कहा– सरकारी भूमि पर मालिकाना हक का दावा करने वालों को 'स्वामित्व' का प्रमाण देना होगा..नोटिस जारी करने का आदेश Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Sorry Papa.. गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, सुसाइड नोट में लिखी दिल की बात Bihar Bhumi Survey: बिहार में 'भूमि सर्वे' को लेकर तय हुई समय सीमा, सरकार का ऐलान- अब नहीं चलेगी ढिलाई Bihar News: बिहार में ट्रक ने कार में मारी जोरदार टक्कर, सामने आया दिल दहलाने वाला वीडियो; देखिए..
28-Oct-2024 06:17 PM
By First Bihar
DESK: हैरान कर देने वाली खबर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से निकलकर सामने आ रही है, जहां निकाह के दौरान छुआरे के लिए संग्राम छिड़ गया। वर और वधू पक्ष के बीच जमकर कुर्सियां चलीं। हालात इतने बिगड़े की उसे काबू में करने के लिए पुलिस बुलाना पड़ गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल, संभल जिले के हयातनगर स्थित सरायतरीन इलाके में रविवार को एक निकाह का आयोजन किया गया था। हिना पैलेस के बैंक्वेट हॉल मे निकाह की रस्में अदा की जा रही थी। निकाह में वर पक्ष के बीच बांटने के लिए छुहारे के पैकेट लड़की पक्ष के द्वारा मंगाया गया था। लड़की पक्ष के लोगों ने जैसे ही बारातियों के बीच छुहारे का पैकेट बांटना शुरू किया, बवाल हो गया।
बारात में शामिल कुछ लड़कों ने छुहारे के पैकेट लूटने की कोशिश की। छुहारे की लूटपाट को देखकर लड़की वाले नाराज हो गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। दोनों तरफ से कुर्सियां चलने लगी। आसपास के लोगों ने हालात को बेकाबू होता देख पुलिस को घटना की जानकारी दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को समझाने की काफी कोशिश की लेकिन दोनों पक्ष के लोग मानने को तैयार नहीं थे। जिसके बाद पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और मारपीट कर रहे लोगों को वहां से खदेड़ दिया। किसी तरह से मामला शांत हुआ। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले के छानबीन में जुट गई है और जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।