ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

कोरोना को लेकर अच्छी खबर आई सामने, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई ये बात...

कोरोना को लेकर अच्छी खबर आई सामने,  स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताई ये बात...

10-Jun-2020 02:55 PM

DESK : देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. इसी बीच एक बड़ी राहत भरी खबर आई है. देश में अब कोरोना से ठीक हुए मरीजों की संख्या, एक्टिव केस से ज्यादा हो गई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक कुल 2,76, 583 मामले सामने आ चुके हैं. इन मामलों में से 1,33,632 एक्टिव केस हैं, वहीं 1,35,206 मरीज  कोरोना से ठीक हो चुके हैं. ये आंकड़ें केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की तरफ से जारी की गई है

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार, पिछले 24 घंटों में देश में 1,45,216  सैंपल टेस्ट किए गए हैं. इसको मिलाकर अब तक देश में कुल 50,61,332 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं. अभी तक देश में 2,76, 583 मामले आये है वहीं अब तक 7745 मरीजों की मौत हो चुकी है. भारत में एक और राहत भरी खबर ये है कि  यहां कोरोना से होने वाली मौत की दर में बीते दिनों कमी आई है. 

कोरोना खतरे को देखते हुए देश में 4 बार लॉकडाउन की घोषणा की गई थी लेकिन अब देश धीरे-धीरे अनलॉक हो रहा है. लॉकडाउन के पहले चरण से लेकर चौथे चरण तक मामले तेजी से बढ़े हैं लेकिन इस दौरान देश की रिकवरी रेट भी तेजी से बढ़ रही है ऐसे में उम्मीद की जा रही थी.

देश में 15 अप्रैल को कोरोना से संक्रमित मरीजो के स्वस्थ होने की दर 11.42 फीसद थी जो तीन मई को बढ़ कर 26.59 प्रतिशत हो गई. 18 मई को इस आंकड़ों में और सुधर देखा गया. 1 जून को यह दर बढ़कर 48.19 फीसद रही. वही कल ये सुधार बढ़कर 50% से ऊपर हो गया है.