पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
15-Oct-2019 09:03 AM
DELHI : देश में खुदरा महंगाई बढ़ गई है। सितंबर महीने में खुदरा महंगाई बढ़ कर 3.99 फ़ीसदी पहुंच गई है, जो रिजर्व बैंक की तरफ से तय किए गए अधिकतम 4 फ़ीसदी के बिल्कुल पास है।
अगस्त महीने में खुदरा महंगाई दर 3.21 फ़ीसदी थी। माना जा रहा है कि दाल और सब्जियों की कीमतों में हुए इजाफे के कारण खुदरा महंगाई दर बढ़ी है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय यानी एनएसओ ने सोमवार को जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक सीएफपीआई में 5.11 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है जो अगस्त महीने में 2.99 फीसदी थी।
आर्थिक जानकारों की मानें तो सितंबर महीने में खाने पीने के सामान के मामले में मुद्रास्फीति की दर बढ़ गई, जिसकी वजह दाल और सब्जियों की कीमतों वृद्धि मानी जा रही है। खुदरा महंगाई बढ़ने के बावजूद थोक महंगाई में गिरावट दर्ज की गई है। थोक मूल्य सूचकांक यानी WPI आधारित महंगाई महज 0.33 फीसदी रही और यह अगस्त महीने की थोक महंगाई दर 1.08 फ़ीसदी से कम है।