ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / रईसजादा बनकर ऐश करने के लिए 10वीं के छात्र ने खुद के अपहरण...

रईसजादा बनकर ऐश करने के लिए 10वीं के छात्र ने खुद के अपहरण की रची साजिश, 50 लाख की मांगी फिरौती

30-Jan-2020 09:42 AM

MUZAFFARPUR: 10वीं क्लास में पढ़ने वाले दो छात्रों ने रईसजादा बनने के लिए खुद के अपहरण की ही झूठी साजिश रच दी. किडनैपिंग का नाटक करके दोनों ने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी. घटना मुजफ्फरपुर के मोतीपुर थाना क्षेत्र के मंसूरपुर गांव की है. जहां परिवार से पैसे लेने के लिए दो छात्रों ने अपनी ही किडनैपिंग का झूठा नाटक रचा. 50 लाख की फिरौती के लिए बुने जाल में दोनों फंस गये और पूरे मामले का खुलासा हो गया. 


पुलिस ने इस कांड का खुलासा करते हुए पानाछपरा नहर पुल के पास से दोनों को पकड़ लिया है. बताया जा रहा है कि दोनों के दादा ने 26 जनवरी को अपने दो पोतों के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसके बाद दोनों की तलाश में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करके दोनों भाई को बरामद कर लिया. मामले का खुलासा करते हुए छात्र ने पुलिस को बताया कि खर्च करने के लिए उसके पिता और दादा उन्हें कम पैसे देते थे. जिसके कारण दोनों भाई डिप्रेशन में रहते थे. पैसों के लालच में दोनों भाई ने अपने पांच साथियों के साथ मिलकर 16 जनवरी को अपने अपहरण की साजिश रची और दोपहर बाद घर से निकल गये. अपने दोस्तों के घर छिपकर दोनों रहते थे. खुद का हाथ-पैर बंधा वीडियो अपने परिवार के लोगों को भेजकर वो ब्लैकमेल करते थे साथ ही सिम बदल-बदल कर अपने दादा से 50 लाख की फिरौती भी मांगते थे.


छात्रों ने फिरौती की रकम मोतिहारी बस स्टैंड के पास लाने की मांग की थी. जिसके बाद पुलिस की टीम मोबाइल फोन के लोकेशन से उनके ठिकाने पर पहुंच गई और पूरे मामले का खुलासा हो गया. छात्रों ने पुलिस को बताया कि वो बड़े घराने के लड़कों की तरह अपने को दिखाना चाहते थे. शोहदों की तरह बाइक से पढ़ने जाना चाहते थे साथ ही दोस्तों को पार्टी देना चाहते थे. अपने शौक पूरे करने के लिए टीवी सीरियल देखकर दोनों ने खुद के किडनैपिंग की साजिश रची और खुद के जाल में फंस गये.