BEO साहब तो बड़े चालबाज निकले! फर्जी ज्वाइनिंग लेटर थमा युवक से ठग लिए 8 लाख रुपए, अब सच आया सामने तो... Bihar Road Project: सूबे के इस फोरलेन सड़क निर्माण के लिए मिला NOC...910 दिनों में 82 KM सड़क बनेगी शादी का भोज खाने से एक साथ 150 से ज्यादा लोग बीमार, मची अफरा-तफरी RRB NTPC Admit Card 2026 जारी: 16 मार्च से शुरू होगी परीक्षा, ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी इंडेन का बुकिंग सिस्टम क्रैश, गैस सिलेंडर बुक करना हुआ मुश्किल; देशभर में LPG उपभोक्ताओं की बढ़ी परेशानी तिरंगे के साथ जश्न बना विवाद! हार्दिक पंड्या पर शिकायत, गर्लफ्रेंड के साथ वीडियो पर मचा बवाल Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar News: LPG की किल्लत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, ब्लैकमार्केटिंग रोकने के लिए धावा दल गठित Bihar accident news : पोखरा में डूबने से बुजुर्ग की मौत: शौच के बाद हाथ धोने गए थे; पैर फिसलने से हुआ हादसा
07-Oct-2023 03:10 PM
By RAJKUMAR
NALANDA: लोकसभा का चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सियासी बयानबाजी भी तेज होती जा रही है। पक्ष और विपक्ष के दल एक दूसरे को लेकर तरह तरह का दावे कर रहे हैं। इसी बीच आरजेडी के नेता ने बड़ी भविष्यवाणी कर दी है। आरजेडी के वरिष्ठ नेता और बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी ने कहा है कि जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा और पशुपति नाथ पारस का राजनीतिक अस्तित्व जल्द ही समाप्त हो जाएगा।
राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष उदय नारायण चौधरी शनिवार को बिहारशरीफ सर्किट हाउस पहुंचे, जहां राजद कार्यकर्ताओ ने इनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान हम, राष्ट्रीय लोक जनता दल और राष्ट्रीय लोजपा को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी। उन्होंने कहा कि जीतन राम मांझी, पशुपति नाथ पारस और उपेंद्र कुशवाहा का राजीनीतिक अस्तित्व खत्म हो गया है और जल्द ही उनके दलों का बीजेपी में विलय हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि बीजेपी नेतृत्व ने मांझी, कुशवाहा और पारस को बुलाकर कह दिया है कि वे बीजेपी के सिंबल पर चुनाव लड़ें। ऐसे में उनके दलों का बीजेपी में विलय होना तय है। विधायक गोपाल मंडल द्वारा पत्रकारों से गाली गलौज करने के सवाल पर उन्होंने जेडीयू एमएलए का बचाव किया और पार्लियामेंट में बीजेपी सांसद ने बसपा सांसद के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया लेकिन अबतक कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बिहार में सिर्फ इंडिया गठबंधन बचेगा।