ब्रेकिंग न्यूज़

देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था देशभर के मेडिकल कॉलेजों में डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड अनिवार्य, अब हर मरीज के लिए आभा नंबर जरूरी; बिहार में भी जल्द लागू होगी नई व्यवस्था Bihar news : बड़ी लापरवाही! शौचालय का वेंटिलेटर तोड़कर दो लड़कियां फरार, प्रशासन में हड़कंप LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी LPG संकट का असर: पति ने नहीं भरवाया सिलेंडर में गैस, घर छोड़कर चली गई पत्नी BIHAR NEWS : हाईटेक निगरानी से खनन माफियाओं पर शिकंजा, अब हर ट्रक पर डिजिटल नजर; चलते -चलते हो जाएगा नाप -तौल नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम नहाय-खाय के साथ आज से चैती छठ की शुरुआत, रंग-बिरंगी लाइटों से जगमग होंगे पटना के 49 घाट; सुरक्षा के व्यापक इंतजाम Bihar new road project : अब सफर होगा आसान! इस जिलें में 5 नई सड़कों से ट्रैफिक होगा फ्री; जानिए किस-किस इलाके में होगा निर्माण भारत-नेपाल सीमा पर SSB का बड़ा एक्शन, फर्जी आधार कार्ड के साथ बांग्लादेशी नागरिक को दबोचा

Home / news / ख़त्म हुआ किसान आंदोलन, 11 दिसंबर तक वापस घर लौटेंगे किसान, ढ़ोल-नगारों के...

ख़त्म हुआ किसान आंदोलन, 11 दिसंबर तक वापस घर लौटेंगे किसान, ढ़ोल-नगारों के साथ होगी घर वापसी

09-Dec-2021 02:33 PM

DESK : बड़ी खबर राजधानी दिल्ली से आ रही है जहां लगभग वर्ष से जारी किसान आंदोलन ख़त्म हो गया है. संयुक्त किसान मोर्चा ने आंदोलन ख़त्म करने का ऐलान  कर दिया है. केंद्र सरकार द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद अब किसान आंदोलन भी ख़त्म हो गया है. दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों ने भी अब घर वापसी'की तैयारी शुरू कर दी है. सिंघु-कोंडली बॉर्डर पर पिछले एक साल से डटे किसान अब अपना टेंट समेटना शुरु कर चुके हैं. किसानों का कहना है कि सरकार ने उनकी मांगों को मान लिया है. इसलिए अब वो वापस अपने घर लौट रहे हैं.


आपको बता दें कि सरकार के प्रस्ताव पर चर्चा के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने बैठक किया. इस बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत समेत बड़े नेता मौजूद थें. इसी बैठक में आंदोलन ख़त्म करने को लेकर फैसला लिया गया है. किसान नेता योगेंद्र यादव ने कहा है कि कृषि कानूनों के खिलाफ सालभर से चल रहा आंदोलन एक निर्णायक क्षण में पहुंच गया है.