बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर
27-Aug-2023 07:19 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार के मिडिल स्कूलों में 1लाख 70 हजार 461 पदों पर जो बहाली होनी है उसको लेकर बिहार लोक सेवा आयोग के तरफ से परीक्षा का आयोजन करवाया गया। यह परीक्षा 26 अगस्त 2023 को पूरी हो गई। अब लोक सेवा आयोग ने अपने सभी विषयों के प्रश्न पत्र आयोग के ऑफिसियल वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। बीपीएससी बिहार टीचर भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अपने प्रश्न पत्र या दूसरे विषय के क्वेश्चन पेपर आयोग की वेबसाइट से अब डाउनलोड कर सकते हैं।
दरअसल, पूरे बिहार में बीपीएससी शिक्षक बहाली परीक्षा 2023 का आयोजन राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केदो में 24, 25 और 26 अगस्त 2023 को किया गया है। इस परीक्षा के लिए बिहार इसके बाहर के राज्यों के करीब 8 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इसको लेकर बीपीएससी शिक्षक भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 15 जून को शुरू हुए थे और जुलाई अंत में आवेदन प्रक्रिया खत्म हुई थी।
वहीं, अभ्यर्थियों के लिए राहत की बात यह है कि आयोग के अध्यक्ष ने 25 अगस्त को संकेत दिए हैं कि कम-से-कम 75 फीसदी सीटों पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए कटऑफ भी घटाई जा सकती है। इसके आलावा इस परीक्षा के कटऑफ को लेकर जो अनुमान लगाए जा रहे हैं उसके मुताबिक, सामान्य वर्ग का कटऑफ 60 से 65, ओबीसी का 60 से 62, ईबीसी पुरुष का 60 तक तो सामान्य श्रेणी की महिलाओं का कटऑफ 58, ओबीसी का 50 से 55 और ईबीसी का 48 से 52 फीसदी जबकि एससी-एसटी वर्ग का 45 से 48 के बीच रहने की संभावना है।
आपको बताते चलें कि, जिस तेजी से आयोग ने परीक्षा समाप्त होने के फौरन बाद सभी विषयों के प्रश्नपत्र अपलोड किए हैं उससे उम्मीद है कि जल्द ही शिक्षक भर्ती परीक्षा की आंसर की जारी कर दी जाएंगी। आयोग पहले ही बता चुका है कि सितंबर के आखिरी सप्ताह तक शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए जाएंगे।