Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट 1 अप्रैल से देश में बड़े बदलाव लागू! टैक्स से लेकर टोल और ट्रेन टिकट तक सब बदल गया, जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल
26-Apr-2023 11:56 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार हमेशा से ही अपने अजीबो- गरीब हरकतों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहा है। यहां कभी पुलिस वाले राह चलते लोगों पर लाठियां बरसा देते हैं तो कभी वाहन जांच के दौरान अवैध वसूली का मामला निकल कर सामने आता है। इसी कड़ी में अब एक दरोगा जी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें एक दरोगा जी वर्दी पहन हाथ में चुनौटी लेकर आराम से खैनी मल रहे है और शिकायतों का निपटारा कर रहे हैं। हालांकि, अब दारोगा जी को खैनी का शौक पालना महंगा पड़ गया। ऑन ड्यूटी हाथों में चुनौटी लेकर खैनी मलने के चक्कर में विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, दो-तीन दिन पहले राजेंद्र नगर टर्मिनल में कार्यरत बुकिंग क्लर्क बबीता कुमारी और उनके कार्यालय कर्मियों में किसी बात को लेकर नोकझोंक की घटना सामने आई। मामले की सूचना पर राजेंद्र नगर टर्मिनल जीआरपी में तैनात दारोगा नंदकिशोर प्रसाद मौके पर पहुंचे। इस दौरान दारोगा हाथों में चुनौटी लेकर खैनी मलते फुल स्वैग में दिखे। दारोगा नंदकिशोर प्रसाद खैनी मलते हुए ही दोनों पक्षों से बातें कर रहे थे और मामला शांत कराने की कोशिश कर रहे थे। तभी किसी ने उनका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद जब यह मामला डीएसपी सुशांत कुमार चंचल तक मामला पहुंच तो उन्होंने इस मामले में जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में आरोप सत्य पाया गया, जिसके बाद दारोगा को निलंबित कर दिया। अब इस कार्रवाई के बाद खैनी प्रेमी दूसरे पुलिस अधिकारी चिंता में हैं।