ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़

Home / news / खगड़िया में बिहार बंद के दौरान हिंसक झड़प, चार प्रदर्शनकारी सदर अस्पताल में...

खगड़िया में बिहार बंद के दौरान हिंसक झड़प, चार प्रदर्शनकारी सदर अस्पताल में भर्ती

19-Dec-2019 02:05 PM

KHAGRIA: खगड़िया से बड़ी खबर आ रही है। खगड़िया में बंद के दौरान जाप समर्थकों के साथ दुकानदारों की हिंसक झड़प हुई है। झड़प में घायल चार प्रदर्शकारियों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं कुछ दुकानदारों के भी घायल होने की खबर है। 

खगड़िया से आ रही खबरों के मुताबिक बंद के दौरान पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के समर्थक सड़क पर उतरे थे और दुकानों को बंद करवा रहे थे। इसा दौरान बाजार में बंद समर्थकों और दुकानदारों के बीच तू-तू, मैं-मैं शुरू हो गयी। देखते ही देखते बहस बढ़ गयी और दोनों की आपस में भिड़ गए। 

पूरे बिहार से बंद के दौरान लगातार हंगामे की खबरें आ रही हैं। जगह-जगह जाप कार्यकर्ताओं ने ट्रेनें रोकी हैं और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है। समस्तीपुर-कैमूर में जहां बंद का व्यापक असर दिखा है वहीं नालंदा में भी बंद समर्थकों ने श्रमजीवी एक्सप्रेस को रोक दिया । वहीं पटना के डाकबंगला चौराहा पर भी जाप कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव के नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन किया।