ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़

Home / news / RJD नेता के भाई का मर्डर, बदमाशों ने डेड बॉडी पर रखा पिस्टल,...

RJD नेता के भाई का मर्डर, बदमाशों ने डेड बॉडी पर रखा पिस्टल, कल यहीं पर JDU नेता की हुई थी हत्या

07-Dec-2020 03:09 PM

KHAGARIA :  बिहार में इन दिनों अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. मुख्यमंत्री के हाई लेवल मीटिंग में अधिकारियों को कड़े दिशानिर्देश दिए जाने के बावजूद भी अपराधी बेलगाम हो गए हैं. आये दिन हत्या और लूट जैसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो जा रहे हैं. ताजा मामला खगड़िया जिले का है, जहां बदमाशों ने आरजेडी नेता के भाई का मर्डर कर दिया है. कल रविवार को इसी जिले में जेडीयू नेता की भी हत्या हुई थी.


घटना खगड़िया जिले के अलौली की है. जहां गढ़ घाट पर अपराधियों ने राजद जिलाध्यक्ष कुमार रंजन के भाई का मर्डर कर दिया. मृतक की पहचान भाई सुजीत यादव (35) के रूप में की गई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. स्थानीय लोगों ने इस घटना को लेकर आक्रोश जताया है. नाराज ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया है. 


इस घटना के सम्बन्ध में जानकारी मिली है कि वारदात को अंजाम देकर बेखौफ अपराधियों ने मृतक सुजीत की डेड बॉडी पर अपना हथियार रख दिया और फिर मौके से भाग निकले. पुलिस के अनुसार शव पर रखे हथियार को जब्त कर लिया गया है. अपराधियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. कई लोगों से पूछताछ की भी बात सामने आ रही है.


खगड़िया में इन दिनों आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है. लगभग 10 दिन पहले जदयू की पूर्व विधायक पूनम देवी यादव के भाई और मृतक के परिवार के बीच अलौली में ही फायरिंग की घटना हुई थी, जिसमें दोनों तरफ से थाने में FIR दर्ज की गई थी. इतना ही नहीं बीते दिन बेलदौर थाना इलाके में बदमाशों ने जेडीयू नेता और पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेश राम का मर्डर कर दिया था.


नरेश राम सुबह पीडब्ल्यूडी पथ के बेलदौर भगवती स्थान समीप टहल रहे थे, उसी वक़्त पहले से घात लगाए बैठे अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई. नरेश राम की मौत के बाद परिजन, समर्थक और आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया और सड़क जाम कर आगजनी की. हालांकि अब तक घटना के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है. स्थानीय पुलिस मामले को जमीन विवाद से जोड़कर जांच कर रही है.