पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़
26-Feb-2020 09:44 AM
KHAGARIA: बोरवेल में एक 8 साल की बच्ची गिर गई. जिससे ग्रामीणों ने किसी तरह से बच्ची को निकाला और हॉस्पिटल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. हादसा उस जगह पर हुआ है जहां पर नल जल योजना के तहत बोरवेल खोदा गया था, लेकिन इसको खुला छोड़ दिया गया था. जिससे यह हादसा हो गया. घटना खगड़िया जिले के भरतखंड थाना क्षेत्र के शहरबन्ना गांव की है.
हॉस्पिटल लेकर गए परिजन
घटना की सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और बच्ची को खुद निकालने की कोशिश करने लगे. ग्रामीणों ने गड्ढा कर बच्ची को निकाल लिया, लेकिन बच्ची की स्थिति गंभीर थी. उसको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. लेकिन वह बच नहीं पाई और उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
12 फीट था गड्ढा
बताया जा रहा है कि गांव में बिहार सरकार की हर घर नल का जल योजना के तहत बोरवेल की खुदाई की गई थी, लेकिन काम करने वाली एजेंसी ने उसे खुला छोड़ दिया था. जिससे बच्ची गिर गई. हादसे के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश हैं. बच्ची के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.