ब्रेकिंग न्यूज़

पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़

Home / news / खगड़िया: महिलाओं के ऑपरेशन मामले में महिला आयोग ने लिया संज्ञान, CS को...

खगड़िया: महिलाओं के ऑपरेशन मामले में महिला आयोग ने लिया संज्ञान, CS को लेटर लिखकर कर दी ये मांग

18-Nov-2022 09:49 AM

KHAGARIA : खगड़िया में महिलाओं को बिना बेहोश किए ऑपरेशन मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने बड़ा संज्ञान लिया है। आयोग के तरफ से बिहार के मुख्य सचिव को लेटर लिखा गया है। पत्र में महिलाओं के साथ किये गए अमानवीय व्यवहार के लिए एक्शन लेने की मांग की है। दरअसल, यहां लगभग 50 महिलाओं को बिना बेहोश किये या एनेस्थीसिया दिये ऑपरेशन कर दिया गया था। महिलायें दर्द से बिलबिलाती रहीं तो स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उनका हाथ पैर पकड़ कर मुंह में रूई ठूंस दिया था ताकि वे चीख-चिल्ला नहीं सके। 



जब इस मामले पर हंगामा तेज़ हुआ तब अधिकारियों की नींद खुली। कल यानी गुरुवार को सिविल सर्जन मामले की जांच करने अलौली पहुंचे थे। उन्होंने जांच करने की बात कही थी। उनके तरफ से यह भी कहा गया था कि मामले की जांच होगी और जो भी इसमें दोषी होंगे इसके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। वहीं, अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी मुख्य सचिव को लेटर लिखकर जांच की मांग कर दी है। 



गौरतलब है कि खगड़िया जिले के दो प्रखंडों में सरकार की ओर से महिलाओं के बंध्याकरण ऑपरेशन के लिए कैंप लगाया गया था। दोनों प्रखंडों में सरकारी कैंप में पहुंची महिलायें अपनी आपबीती सुना रही हैं। महिलाओं ने बताया कि उन्हें बिना सुन्न किए यानि बगैर एनेस्थीसिया दिए नसबंदी ऑपरेशन कर दिया गया। इस दौरान जब वह दर्द से चिल्लाने लगीं तो उनका मुंह दबाकर बंद कर दिया गया। महिलाओं का कहना है कि सरकार के नसबंदी शिविर में ऑपरेशन का कोई इंतजाम ही नहीं था। एनेस्थीसिया न होने के कारण ऑपरेशन के दौरान मेडिकल स्टॉफ ने महिलाओं के हाथ, पैर कसकर पकड़ लिए और मुंह में रूई ठूंसकर बंद कर दिया ताकि चीख न सकें। इसी अमानवीय तरीके से लगभग 50 महिलाओं का ऑपरेशन किया गया।