ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!
16-Dec-2021 04:51 PM
By SANT SAROJ
SUPAUL: खाद की समस्या को लेकर किसान खासे परेशान हैं। इस समस्या को लेकर अब लोग सड़क पर उतर रहे हैं। सुपौल में किसानों ने दो जगहों पर जमकर हंगामा मचाया और मुख्य सड़क को जाम कर दिया। त्रिवेणीगंज बिस्कोमान के पास भी किसानों ने हंगामा मचाया और पिपरा त्रिवेणीगंज मार्ग NH-327E को पूरी तरह से जाम कर दिया। वही छातापुर प्रखंड के भीमपुर थाना के समीप ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर NH-57 को भी जाम कर दिया। जिससे यातायात घंटों बाधित रहा।
खाद की किल्लत से परेशान किसान कड़ाके की ठंड के बावजूद रात से ही बिस्कोमान के पास जुट गये और सुबह बिस्कोमान के खुलने का घंटों इंतजार करते रहे लेकिन बिस्कोमान प्रबंधक की मनमानी के कारण भूखे प्यासे लाइन में लगे किसानों के सब्र का बांध आज टूट गया। सभी किसानों ने त्रिवेणीगंज बिस्कोमान के पास ही NH-327E को जाम कर दिया और इस दौरान जमकर हंगामा मचाया।
किसानों का कहना है कि उन्हें खाद नहीं मिल रहा है। बिस्कोमान प्रबंधक की मनमानी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। ग्रामीण इलाकों से लोग बिस्कोमान त्रिवेणीगंज पहुंचे थे लेकिन देर रात से भूखे प्यासे लाइन में लगने के बावजूद उन्हें खाद नहीं मिला। बिस्कोमान प्रबंधक सुबह 11 बजे कार्यालय पहुंचे और दो घंटे बाद लंच का बहाना बनाकर फिर खाद का वितरण बंद कर वहां से चलते बने। हंगामे की वजह से कई स्कूल वैन भी जाम में फंस रही। स्कूल वैन में दर्जनों बच्चे सवार थे। जाम से लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए किसान सड़क से हटे जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। जाम हटाने के बाद किसान खाद के लिए फिर बिस्कोमान त्रिवेणीगंज में लाइन में खड़े हो गये।
वहीं खाद की किल्लत से परेशान किसानों ने छातापुर प्रखंड के भीमपुर थाना के समीप ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर NH-57 को भी जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। यहां भी किसानों ने करीब दो घंटे तक NH-57 को जाम कर दिया औऱ यातायात को बाधित कर दिया। जिसके कारण NH-57 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। आक्रोशित किसानों का कहना था कि अभी बुआई का समय बीतता जा रहा है लेकिन बाजारों में खाद नहीं मिल रहा है। यातायात बहाल कराने के लिए छातापुर बीडीओ मौके पर पहुंच गये। छातापुर बीडीओ ने शाम तक पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया जिसके बाद किसानों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात बहाल हो सका।




