ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज BJP विधायक के बेटे को रौब दिखाना पड़ा महंगा, जाम में हूटर बजाने पर SDM से भिड़े; फॉर्च्यूनर सीज

Home / news / खाद के लिए सुपौल में फिर हंगामा, त्रिवेणीगंज के किसानों ने एनएच-327 को...

खाद के लिए सुपौल में फिर हंगामा, त्रिवेणीगंज के किसानों ने एनएच-327 को किया जाम

09-Dec-2021 02:59 PM

By SANT SAROJ

SUPAUL : बिहार में किसान खाद के लिए परेशान हैं. खाद की कमी का मामला संसद में भी उठा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी खाद की कमी को माना था. आज उन्होंने इसको लेकर समीक्षा बैठक भी की. उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि बिहार में खाद की आपूर्ति बढ़ाई जा रही है. पर अभी ताजा हालात ये है कि बिहार के सुपौल में खाद की किल्लत से किसानों में जबरदस्त आक्रोश है. 


गुरुवार को त्रिवेणीगंज के किसानों ने एनएच-327 को लालपट्टी गांव के पास जाम कर दिया. सभी खाद नहीं मिलने से नाराज थे. सड़क पर आगजनी कर और कटीले तार लगाकर किसान सरकार और प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी कर रहे हैं. इसके पहले भी कई बार सड़क जाम और हंगामा कर चुके हैं. किसानों का कहना है कि खाद के लिए आवंटित दुकानों से खाद नहीं मिल रही है. वहीं बाजारों में डीएपी (DAP) काफी महंगे दामों पर उपलब्ध है जिसे लेने में किसान असमर्थ हैं. 


news image

गुरुवार को लालपट्टी के पास सड़क जाम करने वाले किसानों ने बताया कि वो रात के दस बजे से अंजलि फर्टिलाइजर के पास लाइन में लगे हैं, लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रही है. वो दो दिनों से बिना खाद के लौट रहे हैं. किसानों ने ये भी आरोप लगाया कि इलाके में खाद की कालाबाजारी हो रही है. इसके बावजूद प्रशासनिक अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं. 


news image

इस मामले में प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार ने कहा कि खाद की कोई कमी नहीं है. किसानों को लाइन में लगकर खाद लेने की जरूरत है. खाद की कमी को लेकर एक माहौल बना दिया गया है. जबकि हर जगह खाद जरूरत के हिसाब से उपलब्ध है.