Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर Nitish Kumar convoy : अब प्रधानमंत्री की तरह नीतीश कुमार भी करेंगे बुलेटप्रूफ रेंज रोवर की सवारी, जानें गाड़ी की हाईटेक सुरक्षा और लग्जरी खासियत Bihar Bhumi: जमीन विवाद खत्म करने की तैयारी, तय समय सीमा में पूरा होगा विशेष सर्वेक्षण Aadhaar update rules : UIDAI ने बदले नियम, अब नाम, पता और जन्मतिथि अपडेट के लिए जरूरी दस्तावेजों की नई सूची जारी Bihar railway news : बिहार के इस जंक्शन पर 45 दिनों का मेगा ब्लॉक, पटना आने - जाने वाली पैसेंजर ट्रेन 21 तारीख तक रद्द, कई रेलगाड़ी का रूट बदला,जानें.... Bihar Bhumi: सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर बिहार सरकार सख्त, 30 साल पुराना कब्जा भी नहीं होगा मान्य BPSC TRE 4 Vacancy : बिहार में चौथे चरण में 44 हजार शिक्षकों की होगी बहाली, फरवरी अंत या मार्च में आ सकता है विज्ञापन Bihar Hospitals Notice : बिहार में 400 अस्पतालों पर कार्रवाई की तैयारी, BSPCB का नोटिस जारी; जानिए क्या है वजह
10-Jun-2024 06:10 PM
By First Bihar
PATNA: नरेंद्र मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बनने पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पशुपति पारस ने अपने भतीजे चिराग पासवान को बधाई दी है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरीये चाचा ने भतीजे को शुभकामनाएं दी है। साथ ही राष्ट्रपति भवन में शपथग्रहण करने वाले पीएम मोदी समेत तमाम मंत्रियों को भी बधाई और शुभकामनाएं दी।
बता दें कि 9 जून दिन रविवार को नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी सहित कैबिनेट में शामिल 71 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। इस दौरान हाजीपुर के सांसद चिराग पासवान ने भी केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ ली। चिराग पासवान अब केंद्रीय मंत्री हो गये हैं। अपने भतीजे को केंद्रीय मंत्री के रूप में देख चाचा पशुपति पारस काफी खूश हैं। उन्होंने अपनी खुशी का इजहार सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर की है। चिराग पासवान से फोन पर उनकी बात हुई कि यह सामने सामने नहीं आया है। लेकिन पशुपति पारस ने सोशल मीडिया पर चिराग पासवान को बधाई और शुभकामनाएं दी यह बात सामने जरूर आई है।
भतीजे को बधाई देते हुए पशुपति पारस ने एक्स पर लिखा कि..लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @iChiragPaswan जी को केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं! पशुपति पारस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ कैबिनेट में शामिल सभी मंत्रियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। सभी मंत्रियों का फोटो लगाकर अलग-अलग बधाई संदेश पोस्ट किये गये हैं।
बता दें कि चिराग पासवान हाजीपुर के सांसद और केंद्रीय मंत्री हैं। वे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। उनकी पार्टी 5 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ी और पांचों सीटों पर जीत हासिल कर ली। पहले चिराग पासवान जमुई के सांसद थे। जमुई सीट उन्होंने अपने बहनोई अरुण भारती को दे दिया। जमुई से चुनाव लड़े अरुण भारती भी जीत गये। वही हाजीपुर से चिराग पासवान खुद चुनाव लड़े और जीत हासिल की। बाकि तीन सीटों पर भी चिराग ने जिन उम्मीदवारों को उतारा उन्होंने भी जीत दर्ज करायी।
जबकि उनके चाचा पशुपति पारस राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। वो भी एनडीए का एक पार्ट हैं लेकिन सीट शेयरिंग में उन्हें एक भी सीट नहीं मिली थी। जबकि चिराग पासवान की पार्टी को 5 सीट मिली थी। इसी बात को लेकर चाचा पशुपति पारस अपने भतीजे से नाराज चल रहे थे लेकिन जब पता चला कि भतीजा केंद्रीय मंत्री बन गया तब पशुपति पारस ने शपथग्रहण वाली चिराग की फोटो को एक्स पर लगाकर बधाई संदेश भेजा है।