ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार में गंगा के बाद अब फल्गु नदी के किनारे बदलेगा शहर का चेहरा, इस जिले में बनेगी 16KM सड़क; जाम से मिलेगी राहत Bihar Census News : जनगणना 2027 में बड़ा बदलाव! अब पूछा जाएगा—घर की बागडोर महिला के हाथ में या पुरुष के? JP Ganga Path : पटना में बन रहा 7KM का मेगा रिवरफ्रंट पार्क! जेपी गंगा पथ बनेगा टूरिस्ट हब, जानें क्या-क्या मिलेगा BPSC mains : BPSC 71वीं Mains 2026 का शेड्यूल जारी, जानें कब है कौन सा पेपर; यह रही पूरी लिस्ट Bihar Panchayat Elections 2026 : इस साल पंचायत चुनाव में पहली बार ईवीएम, फॉर्म 1 का इंतजार; जानिए कब शुरू होगा वोटर लिस्ट का काम Bihar Diwas 2026 : पटना में 3 दिन तक मनाया जाएगा भव्य बिहार दिवस, ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ थीम पर कार्यक्रम Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिज़ाज, 24 जिलों में येलो अलर्ट; भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश

Home / news / केजरीवाल ने BJP को दिया ओपन चैलेंज, कहा- घोषित करो CM कैंडिडेट, बहस...

केजरीवाल ने BJP को दिया ओपन चैलेंज, कहा- घोषित करो CM कैंडिडेट, बहस को हूं तैयार

04-Feb-2020 02:19 PM

DELHI: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों के बीच वार-पलटवार का दौर चल रहा है. बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच आर-पार की लड़ाई तेज हो गई है. दिल्ली से सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज अपनी पार्टी का मेनिफेस्टो जारी किया. इस दौरान केजरीवाल ने बीजेपी को खुली चुनौती दे डाली.

 

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, 'बीजेपी वाले कल दोपहर 1 बजे तक अपने सीएम कैंडिडेट का नाम बता दें, मैं उससे बहस करने के लिए तैयार हूं.' उन्होंने कहा कि, ‘मैं किसी भी पार्टी से बहस करने के लिए तैयार हूं, कोई भी बहस करने के लिए आ जाए. अरविंद केजरीवाल ने अमित शाह को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि जनता ये जानना चाहती है कि उनका सीएम फेस कौन है? 


केजरीवाल ने कहा कि 'अमित शाह अभी कह रहे हैं कि आप मुझे वोट दें और सीएम मैं तय करूंगा. मैं सीधे कह रहा हूं कि आपका वोट मुझे आया है, लेकिन बीजेपी को दिया गया वोट बेकार चला जाएगा.' अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, 'मैं बीजेपी को चैलेंज करता हूं कि वो कल 1 बजे तक सीएम कैंडिडेट का नाम बताएं और मैं उससे बहस करने के लिए तैयार हूं.' अरविंद केजरीवाल ने ये भी कहा कि आज अमित शाह चाहते हैं कि दिल्ली वाले उनको ब्लैंक चेक दे दें और वो सीएम का नाम लिख देंगे.