ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क पटना में JP गंगा पथ का विस्तार, सिर्फ आधे घंटे में दीघा से कोईलवर; जल्द बनकर तैयार होगी फोरलेन सड़क केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Home / news / केजरीवाल और मनोज तिवारी में नहीं थम रहा तकरार, केजरीवाल पर कानूनी कार्रवाई...

केजरीवाल और मनोज तिवारी में नहीं थम रहा तकरार, केजरीवाल पर कानूनी कार्रवाई करेंगे मनोज तिवारी

26-Sep-2019 01:33 PM

DELHI: NRC के मुद्दे पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी के बीच विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. अरविंद केजरीवाल के बयान पर मनोत तिवारी ने पलटवार किया है. मनोज तिवारी ने कहा है कि वह केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे.


दरअसल केजरीवाल ने कहा था कि अगर दिल्ली में एनआरसी लागू हुआ तो सबसे पहले मनोज तिवारी को जाना होगा. केजरीवाल के इसी बयान पर मनोज तिवारी ने उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है. मनोज तिवारी ने कहा कि, ’मैं केजरीवाल के बयान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा, क्योंकि उन्होंने देश के नागरिकों को घुसपैठिया बता दिया है.’ मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि वह मूर्खों की फौज है.


आपको बता दें कि मनोज तिवारी ने कई बार असम की तरह दिल्ली में भी एनआरसी लागू किये जाने की मांग की है. बुधवार को मनोज तिवारी के इस बयान पर एक सवाल के जवाब में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि अगर दिल्ली में एनआरसी लागू हुई तो सबसे पहले मनोज तिवारी को दिल्ली छोड़नी पड़ेगी.