ब्रेकिंग न्यूज़

NEET student death case : पटना की NEET छात्रा केस में FSL रिपोर्ट में क्या मिला, DNA जांच की तैयारी तेज; जानिए क्या है नया अपडेट NEET student death : पटना पुलिस ने सुशासन को डुबोया! आपने SHO को कर दिया सस्पेंड, चीख चीख कर आत्महत्या बताने वाले ASP पर कब होगी कार्रवाई...? Bihar Board exam 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2026, प्रवेश समय को लेकर सख्त निर्देश, देर से आने वालों को नहीं मिलेगा मौका Bihar Politics : राजद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज, क्या तेजस्वी संभालेंगे संगठन की कमान? Patna ambulance fire : पटना अटल पथ पर एंबुलेंस में लगी आग, मरीज को खींचकर बाहर निकाला गया; ड्राइवर हुआ फरार Bihar Police : वाह री बिहार पुलिस ! जब होने लगी किरकिरी तब टूटी नींद, नीट छात्रा मामले में SHO रौशनी समेत तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड, सवाल - अबतक किस बात का हो रहा था इंतजार? Bihar weather update : पहाड़ों की बर्फबारी का असर बिहार तक, बढ़ेगी ठंड और बारिश की संभावना बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे 2 युवक, तलाश में जुटे गोताखोर "बुलेट, मूंछ और कमर में कट्टा... कटिहार में सिर चढ़कर बोल रहा है 'तमंचा राज' का नशा! आरा DAV स्कूल में इंस्टाग्राम वीडियो विवाद में दो छात्रों को मारा चाकू, एक की हालत गंभीर

केजरीवाल के सांसद संजय सिंह की रिमांड बढ़ी, अब इस दिन तक करेंगे ED के तीखे सवालों का सामना

10-Oct-2023 04:10 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली शराब घोटाले मामले में गिरफ्तार केजरीवार की आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह की रिमांड कोर्ट ने बढ़ा दी है। संजय सिंह 10 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर थे। मंगलवार को रिमांड की अवधि खत्म होने वाली थी। ऐसे में ईडी ने कोर्ट से संजय सिंह की रिमांड बढ़ाने की अपील की थी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। आप सांसद संजय सिंह अब 13 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड में रहेंगे।

दरअसल, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को ईडी ने शराब घोटाले में 4 अक्टूबर को कई घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। संजय सिंह को रातभर ईडी के हेडक्वार्टर में रखा गया। इसके बाद बीते 5 अक्टूबर को ईडी ने उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया था। ईडी ने संजय सिंह की 10 दिन की रिमांड की अपील कोर्ट से की थी। जिसपर कोर्ट ने संजय सिंह को पांच दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया था।

संजय सिंह पर आरोप है कि उन्होंने कुछ लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए रिश्वत के तौर पर मोटी रकम ली है। ईडी ने कोर्ट में दावा किया है कि दो अलग-अलग ट्रांजक्शन हुए हैं जिसमें कुल दो करोड़ रुपए की राशि की लेनदेन हुई है। रिमांड पेपर में बताया गया है कि पहली बार में 1 करोड़ और दूसरी किश्त में भी 1 करोड़ रुपए का लेन-देन संजय सिंह के घर पर हुआ था।

संजय सिंह की पांच दिनों की ईडी रिमांड 10 अक्टूबर को खत्म हो रही थी। ईडी ने मंगलवार को संजय सिंह को कोर्ट में पेश किया और अदालत से पांच दिन की और रिमांड की मांग की। ईडी ने कोर्ट में दलील दी कि संजय सिंह ने पूछताछ के दौरान सवालों का ठीक से जवाब नहीं दिया है। फोन के डेटा के बारे में सांसद संजय सिंह ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। जिसपर कोर्ट ने संजय सिंह को 13 अक्टूबर तक ईडी की रिमांड पर भेज दिया।