ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार की ट्रैफिक व्यवस्था का हाल देखिए: घर में खड़ी स्कॉर्पियो का काट दिया चालान, हेलमेट नहीं पहनने पर लगाया जुर्माना बिहार की ट्रैफिक व्यवस्था का हाल देखिए: घर में खड़ी स्कॉर्पियो का काट दिया चालान, हेलमेट नहीं पहनने पर लगाया जुर्माना Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, बर्थडे पार्टी के बहाने घर बुलाकर ले ली जान Bihar Crime News: युवक की गोली मारकर हत्या, बर्थडे पार्टी के बहाने घर बुलाकर ले ली जान Bihar News: बिहार में एक और निर्माणाधीन पुल गिरा, पांच लोग मलबे में दबे; दो घायलों की हालत गंभीर Dehri exam news : इंटरमीडिएट परीक्षा विवाद: देर से पहुंचे छात्रों को प्रवेश नहीं, प्रेग्नेंट छात्रा सहित कई बाहर Bihar News: CO संघ ने फूंका बगावत का बिगुल, आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए BRSA के अधिकारी Bihar News: CO संघ ने फूंका बगावत का बिगुल, आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए BRSA के अधिकारी Budget Session 2026 : विधानसभा में खूब हुआ लॉ-एंड-ऑर्डर का जिक्र, पढ़िए राज्यपाल के अभिभाषण की 5 बड़ी बातें Budget Session 2026 : बिहार विधानसभा बजट सत्र: गवर्नर के अभिभाषण के बीच विपक्ष ने नीट छात्रा मामले पर उठाया सवाल, राज्यपाल से जवाब दिलवाने की मांग

कटिहार में बड़ा हादसा : आमने -सामने बाइक की टक्कर में चार कांवड़िएं की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

कटिहार में बड़ा हादसा :  आमने -सामने बाइक की टक्कर में चार कांवड़िएं की मौत, परिजनों में मातम का माहौल

05-Aug-2024 10:33 AM

By First Bihar

KATIHAR : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर आए दिन लोगों की सड़क हादसे में जान जा रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कटिहार से निकल कर सामने आया है। जहां हादसे में चार लोगों की मौत हो गयी है। यह लोग बाइक पर सवार होकर बाबा महादेव की पूजा करने जा रहे थे। उसी दौरान जोरदार टक्कर में इनलोगों की जान चली गई। 


मिली जानकारी के अनुसार, कटिहार के मनिहारी में दो बाइक की भिड़ंत में चार कांवड़िएं की मौत हो गई है। यह सभी लोग मनिहारी गंगा घाट में जल भरने जा रहे थे। उसी दौरान बाइक की आमने -सामने की भिड़ंत में यह लोग बुरी तरह से घायल हो गए। जिसके बाद इलाज के क्रम में चारों की मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया है। 


बताया जा रहा है कि मनिहारी कुमारीपुर के आस पास दो बाइक की आमने -सामने की टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी की बाइक के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद आस पास के लोगों ने बाइक सवार को घायल देख मामले की जानकारी पुलिस को दी और उसके बाद इनलोगों को अस्पताल में एडमिट करवाया। जहां इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई। 


उधर, इस घटना में मृत कांवड़िएं की पहचान सूरज कुमार और कृष्ण राम के रूप में हुई है। यह दोनों मुफस्सिल थाना क्षेत्र के उड़ामा रेखा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वहीं दो अन्य की पहचान पूर्णिया के सरसी इलाके के रहने वाले के रूप में हुई है। फिलहाल, घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है। घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल कायम हो गया है।