ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / news / कस्तूरबा गांधी विद्यालय की आधा दर्जन छात्राएं हुई बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती

कस्तूरबा गांधी विद्यालय की आधा दर्जन छात्राएं हुई बीमार, सदर अस्पताल में भर्ती

11-May-2022 01:50 PM

 SHEKHPURA: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के शेखपुरा जिले से आ रही है जहां फूड प्वाइजनिंग के कारण आधा दर्जन छात्राओं की तबीयत बिगड़ गयी है। सभी छात्राओं का इलाज शेखपुरा सदर अस्पताल में चल रहा है। मामला लोदीपुर गांव के कस्तूरबा गांधी विद्यालय का है। एक साथ कई छात्राओं के अचानक बीमार पड़ने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।


बताया जाता है कि सदर प्रखंड के लोदीपुर गांव स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 6 छात्राएं एक साथ बीमार पड़ गयी है। जिन्हें स्कूल प्रबंधन की मदद से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज जारी है। इस बाबत वार्डन रेखा कुमारी ने बताया कि गर्मी के कारण सभी छात्राओं की तबीयत बिगड़ी है। 


जिनमें पुरैना गांव की अंशु कुमारी.अन्नू कुमारी, कुसुंभा गांव की शिवानी कुमारी, ढेवसा डीह की आशा कुमारी, कुरौनी की अनुराधा कुमारी, कुसुंभा हाल्ट की राखी कुमारी शामिल है। सभी बीमार  छात्राएं छठी  कक्षा की छात्रा है। बताया जाता है कि नियमित रूप से बिजली नहीं रहने के कारण छात्रावास में लगी बैटरी डिस्चार्ज हो गया और यूपीएस बंद होने के कारण पंखा चलना भी बंद हो गया। भीषण गर्मी की वजह से आधा दर्जन छात्राओं की तबीयत बिगड़ गयी। सभी को उल्टी औ दस्त की शिकायत हो गई। 


news image


news image


news image