दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
12-Sep-2021 04:54 PM
DESK: इस वक्त की बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से आ रही है जहां बादल फटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गयी है। जबकि एक बुजुर्ग लापता बताये जा रहे हैं। मृतकों में 3 बच्चें भी शामिल हैं। घटना बारामूला के कफरनार बहक इलाके की है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।
मृतकों की पहचान 8 वर्षीय मो. तारिक खारी, 30 वर्षीय शहनाज बेगम, 14 वर्षीय नाजिया अख्तर और 5 वर्षीय आरिफ हुसैन खारी के रुप में हुई है। ये सभी जम्मू के राजौरी के कल्सियान नौशेरा के रहने वाले थे। परिवार का एक अन्य सदस्य 80 वर्षीय मो. बशीर खारी लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है।
उत्तरी कश्मीर के उप महानिरीक्षक ने बताया कि बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। जिससे धान के खेत और कुछ सरकारी इमारतें डूब गईं। जिनमें रफियाबाद क्षेत्र के वाटरगाम गांव के स्कूल भी शामिल हैं। बचाव दल लापता लोगों की तलाश में जुटे हैं।