दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
14-Jan-2020 11:58 AM
KASHMIR : बड़ी खबर जम्मू-कश्मीर से है, जहां लगातार हो रही बर्फबारी लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है. ताजा खबर के मुताबिक कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में हिमस्खलन में 3 जवान शहीद हो गए हैं, वहीं एक जवान अभी भी लापता है. जिसकी तलाश की जा रही है.
वहीं अब तक घाटी में हिमस्खलन की चपेट में आने से 5 लोगों की भी मौत हो गई है. खबर के मुताबिक पिछले 48 घंटों में हुई भारी बर्फबारी के कारण, उत्तरी कश्मीर में कई जगह हिमस्खलन की घटनाएं हुई है. जिसमें तीन जवान शहीद हो गए हैं और अब तक कई जवान को बचाया गया है.
वहीं कश्मीर के गांदरबल के सोनमर्ग के कुलान गांव में हिमस्खलन की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई. जिसके बाद सेना ने बचाव कार्य शुरू कर दिया है. यह इलाका श्रीनगर से सड़क से कटा हुआ है, जिस कारण बचाव दल को यहां पैदल पहुंचने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है.