ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा रेस्टोरेंट के बिल में छुपा ‘गैस चार्ज’? अब नहीं चलेगी मनमानी, ऐसे करें तुरंत शिकायत

Home / news / कश्मीर में बिहारियों की हत्या पर बिफरे चिराग, नीतीश सरकार से प्रवासी मजदूरों...

कश्मीर में बिहारियों की हत्या पर बिफरे चिराग, नीतीश सरकार से प्रवासी मजदूरों की रक्षा की मांग

18-Oct-2021 10:14 AM

PATNA : जम्मू कश्मीर में बिहारियों की निर्मम हत्या के बाद से बिहार में सियासत तेज हो गई है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेटर लिखकर इसका जिम्मेदार सरकार को ठहराया है. चिराग ने प्रदेश में प्रवासी मंत्रालय के गठन की भी बात उठाई है. चिराग ने कहा कि अगर सरकार पहले ही प्रवासी मंत्रालय का गठन कर देती तो बिहार से बाहर रहकर काम कर रहे लोगों की सुरक्षा हो पाती. 


अपने लेटर में चिराग पासवान ने कहा कि आज अगर बिहार में रोजगार के अवसर होते ही लोगों का पलायन नहीं करना पड़ता. उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार के 16 साल के कार्यकाल में रोजगार की स्थिति और भी ज्यादा चिंताजनक हो चुकी है. चिराग ने कहा कि चुनाव के समय ही उन्होंने बिहार फर्स्ट बिहारी  फर्स्ट के माध्यम से प्रदेश में एक प्रवासी मंत्रालय का गठन करने की मांग की थी ताकि बिहार से बाहर रहकर काम करने वाले मजदूरों को असुरक्षा और कठिनाई का सामना न करना पड़े. लेकिन सरकार ने इस तरफ कोई पहल नहीं की. 


चिराग ने नीतीश सरकार द्वारा मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये का मुआवजा दिए जाने के एलान को भी चिंताजनक बताया. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा दो लाख रुपये मात्र का मुआवजा मृतक के परिवार को देने की घोषणा अत्यंत ही चिंतनीय है. जो व्यक्ति अपने परिवार का भरण पोषण कर रहा था. उसकी हत्या के बाद दो लाख रूपये की घोषणा सरकार की मानवीय संवेदनशून्यता को दर्शाता है. 


चिराग ने सरकार से मांग की है कि बिहार में प्रवासी मंत्रालय का गठन किया जाए ताकि प्रवासी बिहारियों को अन्य प्रदेश में किसी भी तरह कि कोई भी कठिनाई और असुरक्षा ना हो और ऐसी घटना होने पर उनके परिजनों को समुचित मुआवजा और परिवार के एक व्यक्ति को नौकरी दी जाए. 


news image


news image