‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? ‘अब हम तीन हो गए…’ शादी के एक महीने बाद ही प्रेग्नेंट हो गईं रश्मिका मंदाना? बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सील बिहार में शर्मनाक वारदात… घर में घुसकर दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का प्रयास, ग्रामीणों ने खदेड़कर आरोपी को दबोचा बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली Bihar News: मुजफ्फरपुर में अपराध की साजिश बेनकाब… पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ दो शातिर दबोचे बिहार में सनसनीखेज वारदात… पति और सौतेली मां ने रची खौफनाक साजिश, फांसी पर लटकाने की कोशिश; बच्चों की बहादुरी से बची मां की जान पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी पटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकी
05-Apr-2022 10:54 AM
PATNA : कश्मीर में आतंकवादियों के हमले फिर बढ़े हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में आतंकी वारदात सामने आई है। जिले के लजूरा इलाके में आतंकवादियों ने एक बार फिर गैर कश्मीरियों को निशाना बनाया है। आतंकियों ने बिहार के दो मजदूरों को गोली मार दी है। दोनों मजदूर बेतिया के रहने वाले हैं।
इसके अलावा कश्मीर में हुए आतंकियों के हमले में बिहार का एक जवान शहीद हो गया है। शहीद की पहचान मुंगेर निवासी सीआरपीएफ के कांस्टेबल विशाल के तौर पर हुई है। शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज यानी मंगलवार को मुंगेर आने की संभावना है। शहीद जवान विशाल बिहार के मुंगेर जिला अंतर्गत शामपुर थाना क्षेत्र के लोहची का रहने वाले हैं।
मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर के मेसूमा इलाके में विशाल अपनी ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान सीआरपीएफ के जवानों को निशाना बनाते हुए आतंकियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग की घटना में एक जवान शहीद हो गया तो एक अन्य जवान घायल भी हो गया।
बता दें कि इन दोनों घटनाओं पर सीएम नीतीश ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि कल दो मजदूरों के घायल होने की खबर मिली थी, आज सुबह यह खबर मिली की बिहार के रहने वाले एक जवान भी आतंकी हमले में शहीद हो गया है। सीएम ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवारों का हरसंभव मदद करेगी।