ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट

Home / news / करवा चौथ का चांद दिखा, बिहार में सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला व्रत

करवा चौथ का चांद दिखा, बिहार में सुहागिनों ने अर्घ्य देकर खोला व्रत

04-Nov-2020 09:43 PM

PATNA :  देश के कई हिस्सों मे करवा चौथ का चांद दिख चुका है. चांद दिखने के साथ ही महिलाएं करवा चौथ का व्रत भी अब खोल रही हैं. बिहार के पटना और नालंदा समेत कई शहरों में महिलाओं ने चांद देखकर अपना व्रत खोला है. सुहागिनों ने अर्घ्य देकर करवा चौथ का का खोला व्रत खोला. महिलाओं ने निर्जला उपवास रहकर शाम में पति की लंबी उम्र की कामना ईश्वर से की. 


news image


बिहार के कई शहरों में पर्व को लेकर दिनभर बाजारों में काफी चहल-पहली दिखी. ज्योतिष के जानकार पं. मोहन कुमार दत्त मिश्र और सोहसराय हनुमान मंदिर के पुजारी पं. सुरेन्द्र कुमार दत्त मिश्र बताते हैं कि करवाचौध सुहागिन महिलाओं का महानपर्व है. कार्तिक कृष्ण पक्ष चतुर्थी को यह पर्व मनाया जाता है. वैसे तो ईश्वर की आराधना से सदा सब कार्य सिद्ध होते हैं. लेकिन, इस बार करवाचौथ पर विशेष संयोग बना है. यह काफी शुभ फलदायक है. करवाचौथ के दिन सुहागिन महिलाएं दिनभर उपवास रहकर सूर्य अस्त होने के बाद चन्द्रमा की पूजा कर व्रत को तोड़ती हैं. सर्वप्रथम इस व्रत का वर्णन ‘वामन पुराण’ में मिलता है.


news image


आपको बता दें कि करवा चौथ के दिन सूर्योदय के साथ ही व्रत का संकल्प लिया जाता है और चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोला जाता है. इसके बाद ही महिलाएं कुछ ग्रहण करती हैं. करवा चौथ के दिन महिलाएं पति की लंबी उम्र की कामना करती है. इस दिन भगवान गणेश, गौरी और चंद्रमा की पूजा की जाती है. चंद्रमा को आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है. इसलिए चंद्रमा की पूजा करके महिलाएं वैवाहिक जीवन मैं सुख शांति और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं.


करवाचौथ को लेकर बुधवार को शहर के फल मंडियों में खरीदारों की काफी भीड़ दिखी. नालंदा जिले के पुलपर, भरावपर, अम्बेर मोड़, रामचन्द्रपुर रोड, भैंसासुर, सोहसराय की मंडियों में खासकर महिला खरीदारों की संख्या अधिक दिखी. व्रत को लेकर फलों के दाम भी बढ़े हुए थे.