राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा...
30-Nov-2020 08:36 AM
By BADAL ROHAN
PATNA : देश के कई राज्यों में कोरोना की वापसी और बिहार में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार और प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि किसी भी भीड़ भाड़ वाली जगह में जाने से परहेज करें. आज कार्तिक पूर्णिमा है और कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है. कार्तिक पूर्णिमा स्नान को लेकर प्रशासन पहले से ही सजग था लोगों के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई, लेकिन बावजूद इसके पटना के गंगा घाटों पर लोगों की जबरदस्त भीड़ देखने को मिली है.
पटना का कोई भी ऐसा गंगा घाट नहीं है जहां सैकड़ों की तादाद में श्रद्धालु स्नान नहीं कर रहे हैं. सुबह से ही गंगा घाटों पर लोगों की भीड़ देखी गई. हालांकि प्रशासन ने लोगों से अपील की थी कि वह भीड़भाड़ से बचें और मास्क जरूर लगाएं. गंगा घाटों तक लोगों की भीड़ न पहुंचे इसके लिए वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई गई थी. अशोक राजपथ से गंगा घाटों तक पहुंचने के लिए वाहनों का परिचालन बंद रखा गया था, लेकिन बावजूद इसके लोग गंगा घाट तक पहुंचे और स्नान करते नजर आए हैं.
कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर कोरोना के लेकर बेफिक्री का आलम हर गंगा घाटों पर देखने को मिला है. हालांकि प्रशासन ने गंगा नदी में नाव के परिचालन पर रोक लगा रखी है. दीघा पूल गेट नंबर 93, बांस घाट, कलेक्टर घाट, महेंद्रु घाट, काली घाट, गांधी घाट पर प्रशासन की तरफ से कंट्रोल रूम बनाया गया है. यहां से लगातार लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग फॉलो करने का निर्देश दिया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद आस्था के जल सैलाब के सामने सारी गाइडलाइन फेल नजर आई है.