मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
22-Nov-2021 10:58 AM
DESK : कर्नाटक में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है. बारिश के वजह से जान माल का काफी नुकसान हुआ है. बारिश के कारण कर्णाटक में अबतक 24 लोगों की जान जा चुकी है. इसके अलावा 5 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है. राज्य सरकार ने कहा है कि बारिश की वजह से 658 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए है. जबकि 119 मवेशियों के बह जाने से काफी नुकसान हुआ है.
आपको बता दें कि दक्षिण भारत में भारी बारिश का असर बिहार-झारखंड के रेल यातायात पर भी दिख रहा है. दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल के पाडूगूपाडु -नेल्लौर खंड पर पुल संख्या 362 पर बारिश का पानी आ जाने के चलते पूर्व मध्य रेलवे से खुलने वाली चार ट्रेनों को फिलहाल रद्द कर दिया गया है.
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 नवम्बर और 23 नवम्बर को दानापुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 12296 दानापुर-केएसआर बेंगलुरु संघमित्रा एक्सप्रेस, 23 नवम्बर को पटना जंक्शन से खुलने वाली गाड़ी संख्या 22670 पटना एर्नाकुलम एक्सप्रेस, 22 नवम्बर को धनबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13351 धनबाद-एलेप्पी एक्सप्रेस और 22 नवम्बर को मुजफ्फरपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 15228 मुजफ्फरपुर- यशवंतपुर एक्सप्रेस को रद्द किया गया है.