ब्रेकिंग न्यूज़

पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..

Home / news / कड़ी धूप में जब बालू में फंसा ई-रिक्शा, तब संकटमोचन बनकर आ गये...

कड़ी धूप में जब बालू में फंसा ई-रिक्शा, तब संकटमोचन बनकर आ गये गजराज

17-May-2023 06:09 PM

By Vikramjeet

VAISHALI: बालू में फंसे ई-रिक्शा को निकालते गजराज का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर की है। जहां गंगा नदी पर बने पीपा पुल की एप्रोच सड़क से ई-रिक्शा पार कर रहा था तभी एप्रोच सड़क पर बालू अधिक होने के कारण ई-रिक्शा का चक्का उसमें फंस गया। 


जिसके बाद बैटरी वाली गाड़ी में बैठे यात्री परेशान हो गये। यात्रियों ने ई-रिक्शा को धक्का देकर बालू से निकालने की कोशिश की लेकिन तस से मस नहीं हो पाया। जिसके बाद अचानक संकटमोचन बनकर गजराज वहां पहुंच गये और गजराज ने अपने सूढ से ई-रिक्शा को धकेला और बालू से बाहर निकाला।  


गजराज के पीठ पर उसका मालिक सवार था। उनकी नजर जब ई-रिक्शा पर पड़ी तो उन्होंने अपने गजराज को आदेश दिया। मालिक के आदेश मिलते ही गजराज ने बालू में फंसे ई-रिक्शा को पलक झपकते ही बाहर निकाल दिया। जिसके बाद गाड़ी में बैठे यात्रियों ने राहत की सांस ली। यदि गाड़ी बालू से नहीं निकलती तो इस भीषण गर्मी और कड़ी धूप में उन्हें पैदल जाना पड़ता। 


गजराज की मदद से लोग परेशानी से बच गये। जब गजराज ई-रिक्शा को अपने सूढ से बाहर निकाल रहे थे तभी किसी ने मोबाइल में वीडियो बना लिया और अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को देख लोग गजराज की प्रशंसा कर रहे हैं।