ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / कपड़ा व्यवसायी से दो लाख की लूट, धारदार हथियार से अपराधियों ने किया...

कपड़ा व्यवसायी से दो लाख की लूट, धारदार हथियार से अपराधियों ने किया हमला, व्यवसायी और स्टाफ की हालत गंभीर

10-Nov-2021 08:47 PM

By ALOK KUMAR

BETTIAH: बेतिया के नरकटियागंज में रेडिमेंड कपड़ा व्यवसायी से बाइक सवार अपराधियों ने दो लाख रुपये लूट लिये। अपराधियों ने शिकारपुर थाना क्षेत्र के पनड़ई पुल के पास इस घटना को अंजाम दिया है। घटना में रेडिमेंट व्यवसायी और उनका स्टाफ बुरी तरह से घायल हो गया है। अनुमंडलीय अस्पताल में दोनों को भर्ती कराया गया है।


घायल व्यवसायी की पहचान नगर के वार्ड संख्या 16 निवासी बलजीत सिंह और स्टाफ की शिवगंज निवासी ओमप्रकाश के रूप में की गई है। सरदार बलजीत सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेतिया रेफर किया गया है। घटना के संबंध में व्यवसायी के स्टाफ ओमप्रकाश ने बताया कि वह अपने मालिक के साथ जमुनिया में लहना वसूली करने बाइक से गया था। 


शाम में दोनों बाइक से ही वापस घर लौट रहे थे कि तभी शिकारपुर थाना क्षेत्र के पंडई पुल के पास बाइक सवार अपराधियों ने बाइक से उनकी बाइक में ठोकर मार दी। जब वे बाइक से नीचे गिरे तब लूटपाट करने लगे। जिसका विरोध करने पर व्यवसायी के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर दिया और पास रखे दो लाख रुपये लूटकर कर फरार हो गये।  घायल अवस्था में दोनों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 


व्यवसायी की गंभीर हालत को देखते हुए बेतिया जीएमसीएच रेफर कर दिया गया। घायल व्यवसायी ने पुलिस को बताया कि दो लाख रुपये बैग में थे जिसे लूट लिया गया। शिकारपुर थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि घायल व्यवसायी को बेहतर इलाज के लिए बेतिया भेजा गया है।अपराधियों की तलाश जारी है। पुलिस ने दावा कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार किया जाएगा।