Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Sports Budget 2026: विश्व स्तरीय खेलों का केंद्र बनेगा बिहार, पंचायत स्तर पर खेल क्लबों का होगा गठन, नीतीश सरकार का बड़ा लक्ष्य Bihar Budget 2026: बिहार के बजट पर आया लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोलीं? Bihar Budget 2026: बिहार के बजट पर आया लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य का रिएक्शन, जानिए.. क्या बोलीं? Bihar expressway projects : बिहार में 5 नए एक्सप्रेसवे और डबल डेकर फ्लाईओवर सहित सड़क निर्माण की नई सुविधाएँ; जानिए बजट की ख़ास बातें पुजारी हत्याकांड! में बड़ा फैसला, दो महिला समेत 3 दोषियों को उम्रकैद की सजा बार-बार नियम तोड़ने वालों पर सख्ती: 52 हजार ड्राइविंग लाइसेंस निलंबन/रद्द करने का निर्देश Bihar Budget 2026-27: दिल्ली मुंबई के बाद अब देश के इस राज्यों में बनेगा बिहार भवन, बजट भाषण में सरकार का एलान; जानिए ख़ास बातें Bihar Budget 2026-27 : जानिए बिहार बजट में किस विभाग को मिला कितना पैसा, कौन रहा सबसे आगे तो कौन पीछे Bihar Budget 2026-27 : बिहार के विकास और सामाजिक कल्याण के लिए 3.47 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश; रोजगार -नौकरी समेत इन चीजों पर होगा अधिक फोकस
09-Sep-2024 06:01 PM
By First Bihar
DESK: देश में आए दिन ट्रेन हादसे हो रहे हैं। इस बार कानपुर के अनवरगंज- कासगंज रेलवे रूट पर LPG गैस सिलेंडर रखकर ट्रेन को उड़ाने की साजिश रखी गयी थी। बर्राराजपुर रेलवे स्टेशन से 2.5 किलोमीटर आगे रेलवे ट्रैक पर रखे LPG गैस सिलेंडर से कलिंद्री एक्सप्रेस टकरा गई। ट्रेन कानपुर से भिवानी जा रही थी। सिलेंडर से टकराते ही धमाका हुआ। धमाके की आवाज को सुनते ही लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बड़ा हादसा को होने से रोका।
इस धमाके के बाद अनवरगंज-कासगंज रेलवे ट्रैक पर करीब आधे घंटे तक कलिंद्री एक्सप्रेस खड़ी रही। ट्रेन की जांच करने के बाद उसे रवाना किया गया। वही गैस सिलेंडर ब्लास्ट की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी, जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने मौके से पेट्रोल से भरी बोतल, माचिस और एक झोला बरामद किया। ट्रेन को उड़ाने की साजिश रचने वालों का पता लगाने में IB और ATS जुट गयी है लेकिन अब इस साजिश की जांच करने वाली एजेंसियों में अब NIA की एंट्री हो गयी है।
एनआईए की टीम इस पूरे मामले की जांच कर रही है। NIA की 5 सदस्यीय टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही साबरमती एक्सप्रेस को भी पलटाने की साजिश रची गई थी। साबरमती एक्सप्रेस की 22 बोगियां पलट गई थीं। इस बार कलिंद्री एक्सप्रेस को डिरेल करने की साजिश रची गयी थी लेकिन लोको पायलट की सूझ-बूझ से यह बड़ा हादसा होते-होते बचा।
कानपुर ट्रेन पलटाने की साजिश बेनकाब : रेलवे ट्रैक पर रखा गया विस्फोटक गैस का सिलेंडर, धमाका सुनकर ड्राइवर ने लगाए ब्रेक,साजिश की जांच करने वाली एजेंसियों में अब NIA की भी एंट्री#Kalindiexpress #kanpur #NIA pic.twitter.com/ohJ21rLF9Y
— FirstBiharJharkhand (@firstbiharnews) September 9, 2024