ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में

Home / news / कन्हैया ने गिरिराज को खूब-सुनायी खरी-खोटी, DM-SP को ऐसे लोगों के खिलाफ दी...

कन्हैया ने गिरिराज को खूब-सुनायी खरी-खोटी, DM-SP को ऐसे लोगों के खिलाफ दी ये सलाह

19-Feb-2020 02:49 PM

By Ramesh Rai

SAMASTIPUR : वामपंथी नेता कन्हैया कुमार की जन-गण-मन यात्रा का काफिला आज समस्तीपुर पहुंचा।जेनएयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने इशारों-इशारों में  केन्द्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह पर खूब निशाना साधा। कन्हैया ने सभी IAS-IPS अधिकारियों को सलाह देते हुए कहा कि ऐसे लोगों को आपलोग बॉस कहना छोड़ दें।


कन्हैया ने इशारों में केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लम्पट, बेईमान,लफुआ सब मंत्री बन गया है। बिना नाम लिए उन्होनें  गिरिराज सिंह के उस फोन कॉल की चर्चा की जिसमे बेगूसराय के एसपी को वे हड़का रहे थे। जितवारपुर मैदान में आयोजित सभा में मौजूद पुलिस ऑफिसर की तरफ मुखातिब होकर कन्हैया ने कहा कि मैंने भी यूपीएससी परीक्षा की  तैयारी की है इसीलिए मुझे मालूम है कि डीएम-एसपी बनना कितना कठिन है।आपलोग भी ऐसे 'बनचुहार'नेता मंत्री को बॉस कहना छोड़ दीजिए।


गौरतलब है कि पिछले दिनों गिरिराज सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय में एक व्यक्ति की मौत के बाद उनके परिजनों से मुलाकात के लिए पहुंचे थे तो स्थानीय पुलिस अधिकारी के खिलाफ शिकायत मिलने पर उन्होंने बेगूसराय के एसपी को फोन कर खूब खड़ी खोटी सुना दी थी। यहां तक कि एसपी पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप भी लगा दिया था।सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हुआ था तो एसपी ने भी प्रेस कांफ्रेंस कर चुनौती दी थी कि उन्हें अथवा उनके वरीय अधिकारी को प्रमाण के साथ बताया जाए कि मैं कैसे अपराधियों को प्रोटेक्ट करने का काम कर रहा हूं।