बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी सुनसान जगह पर महिला के साथ छेड़खानी, विरोध किया तो रॉड से पीटा, पति से भी की मारपीट RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़
17-Feb-2021 10:47 AM
DESK : किसान आंदोलन और ग्रेटा टूलकिट कांड को लेकर अब सियासत तेज होती जा रही है। एनवायरमेंटल एक्टिविस्ट दिशा रवि की गिरफ्तारी के बाद जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और लेफ्ट नेता कन्हैया कुमार ने तंज कसा है। कन्हैया कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि दिशा रवि ने किसानों का समर्थन कर गलती कर दी, दंगाइयों का समर्थन करती तो शायद मंत्री, मुख्यमंत्री या क्या पता प्रधानमंत्री ही बन जाती।
किसान आंदोलन को लेकर ट्विटर पर ट्रेंडिंग का आरोप झेल रही दिशा रवि फिलहाल बेंगलुरु से अरेस्ट होने के बाद दिल्ली पुलिस की रिमांड में है. टूल किट कांड को लेकर दिल्ली पुलिस की साइबर सेल रोज नए खुलासे कर रही है और इस पर सियासत भी अब खूब हो रही है.
टूल किट कांड में लगातार दिशा रवि और उसके सहयोगियों के नाम का खुलासा दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की तरफ से किया जा रहा है. उधर इस मामले में शांतनु मुलक को ट्रांजिट अग्रिम जमानत मिल गई है इसके अलावा पुनीत और फ्रेडरिक भी पुलिस की रडार पर हैं. इस मामले में धालीवाल और उनकी सहयोगी अनीता लाल भी पुलिस की धार पर हैं. दिशा रवि रवि के बाद अब निकिता जैकब की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस आगे कदम बढ़ा सकती है.
बता दें कि कन्हैया कुमार पिछले दिनों उस वक्त चर्चा में आए जब उनकी मुलाकात जेडीयू के नेता और बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी से हुई थी. 2019 में लोकसभा का चुनाव लड़ने और बेगूसराय सीट पर गिरिराज सिंह से मुंह की खाने के बाद कन्हैया बहुत ज्यादा सक्रिय नहीं रहे, लेकिन अब दिशा रवि की गिरफ्तारी और टूलकिट कांड को लेकर कन्हैया फिर से एक्टिव होते दिख रहे हैं.