Bihar Assembly : महिलाएं बिकती हैं..! तेजस्वी के बयान पर विधानसभा में बवाल..सत्ता पक्ष की महिला सदस्यों का भारी विरोध Bihar Assembly : अन्याय के साथ पूरे बिहार में हो रहा विनाश, सदन में बोलें तेजस्वी यादव - 11 साल से बिहार के लोगों को सुनाई जा रही घिसी-पिटी बातें Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Google से मोबाइल नंबर निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! बिहार में फर्जी कॉल सेंटर से चल रहा बड़ा खेल; अबतक पांच सौ लोगों से साइबर ठगी Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Bihar Crime News: ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा कोढ़ा गैंग का शातिर बदमाश, लूटपाट के बाद भाग रहे अपराधी को लोगों ने दबोचा; पिस्टल-गोली बरामद Excise raid : जमुई में यूट्यूबर की ‘PRESS’ कार सहित दो वाहनों से भारी विदेशी शराब बरामद Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Train News: रेलवे ने 22 ट्रेनों के समय में किया बदलाव, तीन अमृत भारत एक्सप्रेस भी शामिल; जानिए.. नई टाइमिंग Bihar News: बिहार में डायल 112 की गाड़ी पेड़ से टकराई, चार पुलिसकर्मी घायल; दो की हालत गंभीर
18-Jan-2020 04:04 PM
CHATRA : 'जोर से बोलो आजादी , जान से प्यारी आजादी, प्यारी-प्यारी आजादी, सुन ले मोदी, सुन ले योगी, हमें चाहिए आजादी, जामिया मांगे आजादी, पीयू मांगे, एमयू मांगे आजादी, पिछड़ा मांगे, अगड़ा मांगे आजादी, संविधान मांगे आजादी, सुन ले मोदी सुन ले योगी, तानाशाह से आजादी,हिटलरशाह से आजादी सेक्यूलर शाह से आजादी' कुछ इस अंदाज में पप्पू यादव ने झारखंड के चतरा के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में आजादी के नारे लगवाएं। सीएए-एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ वे आवाज बुलंद कर रहे थे।
पप्पू यादव ने जिस अंदाज में आजादी के नारे लगवाएं जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार की याद आ गयी। वहीं कन्हैया कुमार जो जेएनयू में आजादी के नारे लगा अचानक सुर्खियों में आ गए थे। कन्हैया पर तब भारत विरोधी नारे लगाने और नफरत भड़काने के आरोप लगा था और देशद्रोह की धाराओं में केस किया गया था।
जन अधिकार पार्टी ( लोकतांत्रिक) के अध्यक्ष पप्पू यादव सीएए-एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए हैं। बिहार से लेकर झारखंड तक वे इसके खिलाफ अभियान चला रहे हैं। चतरा में भी पप्पू यादव के समर्थन में भारी भीड़ जुटी। इस मौके पर पप्पू यादव ने गरजते-बरसते हुए अपने अंदाज में केन्द्र और राज्य सरकार को जमकर कोसा। आजादी के नारों के बीच उनका विरोध परवान चढ़ कर बोला।
पप्पू यादव ने यूपी के सीएम योगी को गुंडा, बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को लिच्चड और पीएम मोदी के झूठे की संज्ञा से नवाजते हुए उनका एजुकेशन सर्टिफिकेट मांग डाला। उन्होनें कहा कि पहले आप अपना सर्टिफिकेट दिखाइए फिर सीएए-एनआरसी पर ज्ञान बांटिए। पप्पू यादव ने इस मौके पर कहा कि केन्द्र सरकार ने केवल देश में बल्कि विदेशों में भी नफरत फैला रही है।