कुमार प्रबोध का ब्लॉग: पप्पू यादव खुद के लिए कब खड़े होंगे? भीड़ और भरोसे का फर्क समझना ही होगा अरवल में भीषण सड़क हादसा: शिव चर्चा से लौट रहे श्रद्धालुओं का ऑटो ट्रक से टकराया, दो महिलाओं की मौत बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर तेजस्वी यादव ने NDA सरकार को घेरा, कहा..अपराधियों और सत्ताधारी नेताओं के गठबंधन में पीस रही जनता मुजफ्फरपुर में राइफल क्लब का उद्घाटन: युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी के अवसर समस्तीपुर में कोचिंग टीचर की गोली मारकर हत्या, घटना से गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम हंगामा पुलिस की वर्दी में रील बनाना पड़ गया महंगा, 4 वीडियो क्रिएटर गिरफ्तार बिहार में जमीन खरीदना होगा महंगा!, अप्रैल से निबंधन दर में चार गुना बढ़ोतरी की संभावना, MVR भी बढ़ेगा 6-lane bridge : पटना से उत्तर बिहार का सफर होगा आसान, होली के बाद शुरू होगा यह 6-लेन पुल; CM नीतीश ने किया निरीक्षण Bihar Attendance App : बिहार में टीचर के अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का नया आदेश, मंगलवार से हर हाल में करना होगा यह काम Bihar expressway : बिहारवासियों को मिली बड़ी सौगात, अब महज दो घंटों में तय होगी 5 घंटों वाली दूरी; शुरू होने जा रहा यह एक्सप्रेसवे
06-Jun-2022 03:49 PM
DESK: बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने बड़बोलेपन को लेकर चर्चा में रहने वाली कंगना रनौत एक बार फिर सुर्ख़ियों में है। एक्ट्रेस कंगना रनौत को आखिरी बार फिल्म 'धाकड़' में देखा गया और इस फिल्म के प्रमोशन को लेकर कंगना रनौत ने कोई कसर नहीं छोड़ी थी। कंगना की इतनी मेहनत के बाद भी यह फिल्म उनके फैन्स को कुछ खास पसंद नही आई। अब तक कंगना की यह फिल्म मुश्किल से बॉक्स ऑफिस पर केवल 2 या 3 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पायी है। ऐसे में धाकड़ की असफलता के बाद कंगना का प्रतिक्रिया सामने आया है।
कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर स्टोरीज शेयर करते हुए लिखा है, ‘मुझे बहुत सारी नकारात्मकता दिखाई दे रही है लेकिन 2022 ब्लॉकबस्टर है'। कंगना ने इस पोस्ट में लिखा गया है कि मेरे पास 2019 में मणिकर्णिका जैसी फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस में 160 करोड़ की कमाई करते हुए सुपरहिट फिल्म रही थी। कोरोना का समय था। 2021 में करियर की सबसे बड़ी फिल्म रिलीज़ हुई जिसका नाम थलाइवी था। यह फिल्म OTT प्लेटफार्म पर रिलीज़ हुई थी जो काफी सफल रही। लोगो ने काफी प्यार दिया। कंगना रनौत ने रियलिटी शो लॉकअप का उदाहरण देते हुए लिखा कि, मैं अपने खिलाफ बहुत सारी नेगेटिविटी बातें सुनी है। लेकिन 2022 लॉकअप की होस्टिंग करने पर यह साल मेरे लिए ब्लॉकबस्टर रहा। ये साल अभी ख़त्म नही हुआ है और मुझे अब भी ढेर साड़ी उम्मीदें है।
आपको बता दें कि इस साल कंगना रनौत ने रियलिटी शो लॉकअप के साथ बतौर होस्ट डेब्यू किया है। इस शो ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं। ये शो ऑल्ट बालाजी पर सब से ज्यादा देखे जाने वाला शो बना। कंगना की फिल्म ‘धाकड़‘ कि बात करे है तो यह फिल्म सिनेमाघरों में 20 मई को रिलीज़ हुई थी। जहां यह फिल्म भूल भुलैया 2 फिल्म के साथ क्लैश कर गयी। जिसके बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 शानदार कमाई करते हुए आगे बढ़ गयी। वहीं दूसरी और कंगना की फिल्म ‘धाकड़‘ की कमाई एक हफ्ते में ही सिमट कर रह गई। फिल्म ‘धाकड़‘ के फ्लॉप होने पर कंगना को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन क्वीन कंगना ने इसे बड़े ही सकारात्मकता से लिया है।