बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल लेकर नाचते दिखे पूर्व पैक्स अध्यक्ष, वीडियो वायरल बिहार में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल लेकर नाचते दिखे पूर्व पैक्स अध्यक्ष, वीडियो वायरल बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? सियासी उलटफेर के बीच मांझी ने फिर से उठा दी बड़ी मांग, कहा- नई सरकार में देखा जाएगा बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? सियासी उलटफेर के बीच मांझी ने फिर से उठा दी बड़ी मांग, कहा- नई सरकार में देखा जाएगा Bihar Politics : जेडीयू में शामिल होते ही निशांत कुमार को HAM नेता की बधाई, बोले– निशांत करेंगे राजद के गुंडों को शांत... बिहार की इस फोरलेन परियोजना का रास्ता साफ, जल्द शुरू होगा निर्माण; नेपाल जाने में मिलेगी सुविधा Bihar News: 10 दिनों से लापता मासूम का खेत में मिला शव, परिवार ने लगाया हत्या का आरोप; पूरे इलाके में सनसनी Bihar news : निशांत ने ज्वाइन किया JDU तो CM नीतीश के चेहरे पर दिखी मुस्कान, मिठाई खिला किया स्वागत; जानिए मुख्यमंत्री ने बेटे को क्या कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल पूर्व केंद्रीय मंत्री आरके सिंह ने पीएम मोदी से मांगा इस्तीफा, अमेरिका का नाम लेकर पूछे तीखे सवाल
07-Aug-2024 10:36 PM
By First Bihar
PATNA: अथमलगोला स्टेशन से खुली कमला गंगा इंटरसिटी ट्रेन में हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया है। 10 की संख्या में ट्रेन की बोगी में घुसे अपराधियों ने हथियार के बल पर कई यात्रियों से लूटपाट की। बाढ़ बाजार के रहने वाले स्वर्ण व्यवसायी से 3 लाख से ज्यादा की लूट हुई है। विरोध करने पर बदमाशों ने पिस्टल से सिर पर हमला कर दिया जिससे सर्राफा कारोबारी बुरी तरह से घायल हो गया।
बताया जाता है कि अथमलगोला स्टेशन से कमला गंगा इंटरसिटी ट्रेन खुलने के बाद कुछ ही दूरी पर 10 की संख्या में हथियार से लैस अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। जिसमें बाढ़ बाजार के रहने वाले सोना व्यवसायी को भी अपराधियों ने निशाना बनाया है। अथमलगोला स्टेशन के पास दुकान बंद कर वह अपने घर लौट रहे थे। उन्हें बाढ़ में उतरना था लेकिन इससे पहले ही लूटपाट की गयी।
ट्रेन में सवार यात्रियों से डकैत लूटपाट कर रहे थे जब इनके पास आए तो इन्होंने इसका विरोध किया। विरोध करने पर अपराधियों ने मारपीट शुरू कर दी। पिस्टल से सिर पर हमला किया जिससे वो बुरी तरह घायल हो गये। उनके हाथ में चोटे आई है और सिर भी फट गया है। घायल अवस्था में जब वो बाढ़ पहुंचे तो इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ पहुंचे।
जिसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। स्वर्ण व्यवसायी ने बताया कि उनके पास दुकान का जेवरात और 30 हजार रुपये कैश था। जिसे बदमाशों ने लूट लिया। 3 लाख से ज्यादा की लूट हुई है। वहीं पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। पीड़ित ने बताया कि ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों के साथ भी लूटपाट की गयी है। घटना के वक्त ट्रेन में एक भी पुलिस कर्मी मौजूद नहीं था। जिसका फायदा उठाते हुए अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया।